Google Analytics Meta Pixel जिला सहकारी बैंक की मनमानी व किसानों से गाली गलौच - Ekhabri.com

जिला सहकारी बैंक की मनमानी व किसानों से गाली गलौच

लोरमी में किसानों ने जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों पर मनमानी एवं गाली गलौज का आरोप लगाते हुए मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। बाद में यहां पुलिस के जवान और तहसीलदार ने किसानों को समझाइस दी। उनको शहर के मुख्य मार्ग को छोड़कर जिला सहकारी बैंक के पास जाने को कहा गया। दरअसल, जिला सहकारी बैंक में ग्राम डोंगरिया कोदवा के किसान की बोनस की राशि आहरित करने पहुंचे थे। मगर, यहहां बैंक कर्मचारियों ने राशि नहीं होने की बात बताई, जबकि किसान सुबह से ही बैंक के पास बैठे थे।

 

 

 

किसानों ने पूछा राशि कब तक आएगी तो कैशियर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज कर दी। इसको लेकर किसान आक्रोशित हो गए और शहर के मुख्य मार्ग में जाम लगा दिया। लोरमी में मुंगेली कलेक्टर राहुल देव का दौरा था। वह जनपद पंचायत में मीटिंग लेकर मुंगेली के लिए निकल रहे थे। बता दें कि जनपद पंचायत और जिला सहकारी बैंक आसपास हैं। कलेक्टर राहुल देव जब वापस मुंगेली जा रहे थे तो किसानों ने मुख्य मार्ग में जाम लगाकर अधिकारियों के वाहनों को रुकवाने का प्रयास किया। हालांकि कलेक्टर राहुल देव का काफिला आगे निकल चुका था, पर अन्य अधिकारियों का काफिला पीछे था। किसानों द्वारा रोड जाम कर दिया गया। यह पता लगते ही लोरमी तहसीलदार और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और किसानों को जाम हटाने के लिए कहा। किसानों के साथ तहसीलदार लोरमी जिला सहकारी बैंक पहुंचे और अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अभद्र एवं गाली गलौज नहीं होना चाहिए। तहसीलदार लोरमी ने कहा कि यदि किसी बैंक के कर्मचारियों द्वारा किसानों के साथ अभद्रता या गाली गलौज की गई है तो इनसे पूछताछ करके दोषी पाए जानें पर उनके ऊपर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *