Google Analytics Meta Pixel महासमुंद के ग्राम खैरा, उमरदा , लभरा और झालखमहरिया में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा - Ekhabri.com

महासमुंद के ग्राम खैरा, उमरदा , लभरा और झालखमहरिया में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत हितग्राहियों ने साझा किए अपने अनुभव

महासमुंद : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी विकसित भारत संकल्प यात्रा का पड़ाव आज महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम खैरा उमरदा, लभरा खुर्द और ग्राम झालखमहरिया पहुंची। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और हितग्राही शामिल हुए।

संकल्प यात्रा के दौरान शिविर में पहुंचे अतिथियों ने कहा कि मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी आपके गांव में खड़ी है। ये मोदीजी की गारंटी है पूरा होगा ही। वर्ष 2047 तक भारत विकसित भारत बनेगा। किसी को भी कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। समाज के अंतिम व्यक्तियों को शासन की प्रमुख योजनाओं से जागरूक कर उन्हें लाभान्वित कर रही है। कहा कि मोदी सरकार की गारंटी वाली गाड़ियों से भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी डिजिटल स्क्रीन, फ्लेक्स और पोस्टर के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाई जा रही है। अतिथियों ने सभी ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। ग्रामीणों में ऐसे व्यक्ति जो शासन की योजना से अब तक वंचित रह गये थे उन्हें लाभान्वित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अपील किया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्रतानुसार अवश्य उठाएं। जिनका पक्का मकान नहीं है उन्हें पक्का मकान मिलेगा। जल जीवन मिशन के तहत हर घर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी द्वारा दिए गए हर गारंटी पूरा होगा। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ पात्रतानुसार अवश्य उठाएं। कार्यक्रम में अतिथियों ने योजना स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉल प्रभारी और हितग्राहियों से चर्चा कर योजना का लाभ देने के निर्देश दिए।

Read Also  आस्ट्रेलिया के स्वामीनारायण मंदिर में फिर तोड़फोड़, गेट पर लगाया खालिस्तानी झंडा

ग्राम खैरा के शिविर श्री संदीप दीवान, सुधा साहू,मीना वर्मा, शुभ्रा शर्मा,जनपद सदस्य सरिता चंद्राकार व दिग्विजय साहू ने भी संबोधित किया। शिविर् में श्री चंद्रहास चंद्राकार, येतराम साहू, सरपंच श्रीमती नीलम कोसरे, नीलम विश्वकर्मा, राकेश चंद्राकर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामीण और बड़ी संख्या में हितग्राही मौजूद थे।

मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत ज्योति निर्मलकर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में जानकारी दी। नल जल योजना के बारे में लक्ष्मी चंद्राकर और राधा साहू ने कहा कि अब शुद्ध पेयजल की मारामारी नहीं है अब घर में लगे नल से पानी आ रहा है। वही शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन और गोद भराई की रस्म पूरी की गई । प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजन अंतर्गत महिलाओं ने अपने विचार साझा किया। इसी तरह दो साल का बकाया बोनस, उज्ज्वला योजना आदि के बारे में हितग्राहियों नेअपने विचार व्यक्त किए।

शिविर में आए गए ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाए जा रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *