बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह विभाग ने भारी पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद रात में आईपीएस अफसर का भी बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया। गृह विभाग ने 78 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है.एक दर्जन से अधिक जिलों में नए एसपी बनाए गए हैं.बगहा बेगूसराय,पूर्णिया,दरभंगा , शेखपुरा ,सिवान ,अरवल खगड़िया ,नवगछिया ,मुंगेर मधेपुरा ,अररिया ,सहरसा, जहानाबाद में नए पुलिस कप्तान कमान संभालेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार की महागठबंधन सरकार स्थिर है या अस्थिर, यह शनिवार को फाइनल होने की उम्मीद है। इस बीच शुक्रवार शाम पहले आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी हुआ और फिर रात होते-होते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया। इस आदेश के साथ कई जिलों के एसपी बदल गए हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग की तैयारी को देखते हुए सरकार अंतिम तौर पर तबादला आदेश जारी कर रही है।










