मध्य प्रदेश के रीवा में चोरी के संदेह में थाना लाई गई महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। महिला जिस घर में काम करती थी, उसी घर के मालिक ने उस पर चोरी का आरोप लगाया था। इसी मामले में उसे पुलिस सिविल लाइन लेकर आई थी। रात में पुलिस गंभीर हालत में महिला को लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला के शरीर पर चोट के निशान थे। चोरी के संदेह में महिला को थाने में जमकर पीटा गया। पुलिस और मालिक की प्रताडना से महिला की जान चली गई।
ढेकहा निवासी यशवर्धन सिंह ने अपने घर पर काम करने वाली महिला कर्मचारी राजकली उर्फ जुग्गी केवट के खिलाफ चोरी की शिकायत सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस महिला को पूछताछ के लिए थाना लेकर आई थी। थाना में ही रखा गया था। रात करीब 12.30 बजे पुलिस महिला को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया था। खानापूर्ति के लिए ईसीजी कराया गया लेकिन उसमें कुछ भी नहीं आया। पहले पुलिस महिला को लावारिस बता रही थी, लेकिन मामला हाथ से निकलते ही पुलिस सीधे लाइन पर आ गई। पूरा मामला संदेह के घेरे में है। सिविल लाइन थाना में महिला की मौत हुई है। इस पर सवाल खड़े होने लगे हैं। महिला को दोपहर में ही पकड़ कर पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। इसके बाद ही उसकी हालत थाना में बिगड़ी। पूरे मामले में पुलिस और महिला के मालिक की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।
प्रियंका केवट शिकारगंज रामपुर नैकिन ने बताया कि उनकी ननद 10 साल से रीवा में रह रही थी। पुलिस उसे उनके मालिक यहां से लेकर आए थे। मृतका राजकली उर्फ जुग्गी केवट जिला के शिकारगंज रामपुर नैकिन की है। मौरा खड्ड ससुराल है। रीवा के ढेकहा में यशवर्धन सिंह के यहां घरेलू काम ससुराल है। रीवा के ढेकहा में यशवर्धन सिंह के यहां घरेलू काम कर रही थी। यशवर्धन निवासी ढेकहा के यहां चोरी हुई थी। उन्होंने राजकली पर संदेह जाहिर किया था। मृतका की भाभी ने बताया कि मृतका ने फोन पर बताया कि उसके साथ मारपीट की जाती थी। करंट लगाने और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसपी विवेक सिंह ने मामले में मजिस्ट्रियल जांच कराए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कल एक चोरी की एफआईआर हुई थी। फरियादी ने इस महिला को संदेही के तौर पर बताया था। पूछताछ के लिए महिला को थाना लगाया गया था। रात में उसकी तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल ले जाया गया। उसकी वहां मौत हो गई। मामले में जांच कर रहे हैं, जहां भी लापरवाही मिलेगी। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। यह चरण 30 दिनों तक चलेगा और...
By User 6 /
April 14, 2026 /
नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर...
By User 6 /
April 14, 2026 /
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...
By Reporter 5 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में उद्योग और श्रम विभाग के बेहतर समन्वय से विकास की नई तस्वीर उभर रही है। राज्य सरकार की नीतियों में श्रमिकों और उद्योगों को साथ लेकर चलने की...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 11, 2026 /
अंबिकापुर में निजी स्कूलों की मनमानी पर आखिरकार प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। एक प्रमुख मीडिया रिपोर्ट के सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने दो बड़े स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।...
By User 6 /
April 11, 2026 /
दुर्ग: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 2.5 किलो गांजा जब्त किया है। ...