Google Analytics Meta Pixel राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की पीईकेबी खदान ने वृक्षारोपण में रचा नया कीर्तिमान - Ekhabri.com

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की पीईकेबी खदान ने वृक्षारोपण में रचा नया कीर्तिमान

 

अंबिकापुर, 29 जनवरी 2024 – राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) की कोयला मंत्रालय से पुरस्कृत पांच सितारा खदान परसा ईस्ट कांता बासन (पीईकेबी) ने वृक्षारोपण में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पीईकेबी खदान के रेकलैम्ड क्षेत्र में अक्टूबर 2023 तक 90 प्रतिशत से अधिक सफलता की दर के साथ में 11.50 लाख से अधिक पेड़ लगाए हैं। यह भारत के खनन उद्योग में अब तक का सबसे बड़ा वृक्षारोपण अभियान है।

IMG 20240130 WA0001

इसके अलावा पीईकेबी खदान ने वन विभाग के मार्गदर्शन में वर्ष 2023-24 में इस अभियान के तहत अब तक 2.10 लाख से अधिक पेड़ लगाए हैं जो कि बीते 10 वर्षों की तुलना में कई गुना ज्यादा पेड़ लगाने का नया कीर्तिमान रचा है। जिसमें मुख्य तौर पर ‘साल’ के वृक्षों का रीजनरेशन जो की बहुत ही मुश्किल प्रक्रिया है, में भी अभूतपूर्व सफलता हासिल कर लगभग 1100 एकड़ से ज्यादा भूमि को ‘साल’ और अन्य वृक्षों का रोपण कर एक नया घना और मिश्रित जंगल तैयार किया है। इसके अलावा जर्मनी से आयातित एक खास ट्रांसप्लांटर मशीन द्वारा नौ हजार से अधिक साल के वृक्षों का सफल प्रत्यारोपण (ट्रांसप्लांटेशन) भी किया है।

 

मियावाकी तकनीक का उपयोग –

 

वृक्षारोपण के इस अभियान के अंतर्गत शुरुवाती तौर पर लगभग तीन हेक्टेयर क्षेत्र में मियावाकी तकनीक से सघन वन उगाने के लिए 84,000 पेड़ लगाए गए हैं, 7 से 8 माह पहले एक से डेढ़ फुट के पौधे लगाए गए थे जो अब अपनी प्रजाति के अनुसार 4 से 6 फुट के हो गए हैं। मियावाकी तकनीक घने जंगल उगाने का एक बेहतरीन जापानी तरीका है। मियावाकी जंगल को खास प्रक्रिया के जरिए उगाया जाता है, जिसमें 55% से 60% पौधे उसी क्षेत्र के मूल प्रजाति के लगाए जाते हैं। ताकि ये हमेशा हरे-भरे रहें और एक सघन जंगल बन जाएं। जंगल उगाने के इस खास तरीके को जापान के बॉटेनिस्ट अकीरा मियावाकी ने खोजा था। जहां सामान्य तरीके से वृक्षारोपण में 1 हेक्टेयर में 2500 पेड़ लगाए जाते हैं, वहीं इस तकनीक से 1 हेक्टेयर में 30000 से 35000 पेड़ लगाए जाते हैं। उपरोक्त प्रक्रिया का कियान्वयन गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के उद्यानिकी विभाग के विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

Read Also  कोर्ट रूम में क्लर्क की फंदे पर लटकी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

IMG 20240130 WA0000

खदान के उद्यान विभाग के प्रभारी राज कुमार पाण्डे ने कहा कि, “यहां के सफल अनुभव के आधार पर अन्य राज्यों की खदानों में भी ‘साल’ के वृक्षों के पौधों की नर्सरी बनाई जा रही हैं। क्षेत्र की जैव विविधता को बनाए रखने के उद्देश्य से पीईकेबी खदान में एक आधुनिक नर्सरी बनाई गई है, जहां ‘साल’ के साथ-साथ साजा, बीजा, हल्दी, मुंडी, अर्जुन, महुआ, पीपल, बरगद, आम (बीजू), कुम्ही, नीम, शीशम, भेलवा, कटहल, शिशु, और जामुन इत्यादि सहित कई प्रकार के पौधे तैयार किए जाते हैं। इस नर्सरी में वर्ष के किसी भी समय में लगभग 3 लाख पौधे रोपण के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं।”।

 

पीईकेबी खदान के पास के परसा गांव में रहने वाले कृष्ण कुमार नेती जो पिछले 9 वर्षों से यहाँ की उद्यान विभाग में कार्यरत हैं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताते हैं, कि “हम बचपन से सुनते आ रहे थे कि साल के पेड़ों को जंगल से बाहर नहीं उगाया जा सकता। उन्हें यकीन नहीं था फिर भी वो शुरुआत में साल के बीजों को जंगल से उठा कर उसकी नर्सरी तैयार करने के लिए लाते रहे। लेकिन हमें आश्चर्य तब हुआ जब उसमें पौधों का आना शुरू हुआ और आज इन पौधों को भूमि में रोपण करने के बाद अब 20-20 फुट के पेड़ बन चुके हैं। जो पौधे हमने अपने हाथों से लगाए थे उनको पेड़ बनते हमने अपनी आंखों से देखा है, जो आज बड़े होकर एक नये जंगल का रूप ले चुके हैं।“

 

पिछले दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर आए RRVUNL के सी एम डी श्री आर के शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया “एक पेड़ काटने के बदले दस पेड़ लगाए गए हैं। यहाँ पर 4 लाख पेड़ तो उत्पादन निगम लगवा चुका है और वो सारे के सारे बड़े पेड़ों में डेवेलप हो गए हैं और कम से कम उनचालिस लाख पेड़ हम वन विभाग वालों के साथ मिलकर लगवा चुके हैं। और भी हमें जो आदेश मिलेगा हम कहीं भी पीछे नहीं हैं। फॉरेस्टेशन और इकोलॉजीक बैलेंस देश की आवश्यकता है, वह हमें मेन्टेन करना चाहिए और उसके लिए हर संभव प्रयास उत्पादन निगम कर रहा है।“ इसी के साथ पीईकेबी खदान का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में क्षेत्र में और ज्यादा पेड़ लगाकर हरिहर छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जाए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आज का राशिफल 

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...

सरकार ने लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में अगला शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से होगा शुरू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...

अल-नीनो प्रभाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क, किसानों के लिए विशेष रणनीति लागू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्ग मार्च 2027 तक होंगे पूरे, समीक्षा बैठक में निर्देश

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

राजधानी में गर्मी, मानसून हुआ सुस्त जानिए आने वाले दिनों का मौसम

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...

वॉशिंग पाउडर की पैकिंग की आड़ में बनाया जा रहा था गुटखा, पुलिस ने एरिया किया सील

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कचांदूर गांव में वॉशिंग पाउडर की पैकिंग की आड़ में बड़ा अवैध धंधा किया जा रहा था। यहां छुपे तौर पर जर्दा युक्त गुटखा बनाने का काम चल रहा था। जब पुलिस को इस...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

2036 ओलंपिक लक्ष्य संग 2036 पौधों का ऐतिहासिक रोपण अभियान

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम पलोद में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वृक्षारोपण कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वृक्षारोपण के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *