Google Analytics Meta Pixel अंबेडकर अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री,मरीजों से की मुलाकात, अधिकारीयों को व्यवस्था दुरुस्त करने दिए निर्देश - Ekhabri.com

अंबेडकर अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री,मरीजों से की मुलाकात, अधिकारीयों को व्यवस्था दुरुस्त करने दिए निर्देश

  •  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया अम्बेडकर अस्पताल का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सोमवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अम्बेडकर अस्पताल के मेडिसिन वार्ड तथा गहन चिकित्सा इकाई (इंटेंसिव केयर यूनिट) का निरीक्षण कर उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री जायसवाल ने मेडिसिन वार्ड में भर्ती एवं उपचाररत मरीजों के स्वास्थ्य के संबंध में उनके परिजनों से बातचीत कर उपचार व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा के दौरान मेडिसिन वार्ड में भर्ती मरीज के परिजनों ने बताया कि उनका उपचार अस्पताल में बेहतर ढंग से हो रहा है।

इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने अम्बेडकर अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई का निरीक्षण करते हुए वहां भर्ती गंभीर मरीजों के उपचार की जानकारी लेते हुए उन्हें बेहतर से बेहतर उपचार प्रदान करने के लिए यथासंभव हर प्रयत्न करने के निर्देश ड्यूटीरत चिकित्सकों को दिए। क्रिटिकल केयर यूनिट में विगत 28 दिसम्बर से भर्ती एवं गंभीर दुर्घटना के शिकार मरीज के परिजन ने स्वास्थ्य मंत्री को जानकारी दी कि मरीज जिस स्थिति में यहां आया था उसके बाद अब उसमें काफी सुधार हुआ है जिससे वे अस्पताल की उपचार व्यवस्था को लेकर संतुष्ट हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने डायलिसिस यूनिट का अवलोकन करते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर डायलिसिस मशीनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

वार्डों के निरीक्षण के उपरांत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों तथा विभागाध्यक्षों की बैठक लेते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस विभाग का मंत्री बनने के बाद अम्बेडकर अस्पताल का यह दूसरी बार निरीक्षण है। प्रथम बार के औचक निरीक्षण के पश्चात् व्यवस्था में काफी बदलाव हुए हैं जो संतोषप्रद है। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल की बेहतरी की दिशा में प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. तृप्ति नागरिया एवं अम्बेडकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. एस. बी. एस. नेताम को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के आने के पूर्व ही वाटर कूलर, पंखे एवं कूलरों की व्यवस्था वार्डों एवं ओपीडी में पर्याप्त संख्या में होनी चाहिए ताकि मरीजों को परेशानी न हो। उन्होंने चिकित्सालय में संचालित लिफ्ट की व्यवस्था को और भी बेहतर तथा सुगम बनाने के निर्देश दिए।

Read Also  छत्तीसगढ़ में तीन नई खेल अकादमियों की होगी स्थापना,रायपुर में टेनिस, राजनांदगांव में हॉकी, नारायणपुर में मलखंभ अकादमी

श्री जायसवाल ने बैठक में कहा कि अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवश्यक मेडिकल उपकरण, ओटी काम्प्लेक्स के उन्नयन एवं रेडियोलॉजी के जांच की मशीन के संबंध में अस्पताल एवं चिकित्सा महाविद्यालय स्तर पर मांग पत्र पुनः भेजें जाएं ताकि भविष्य में मरीजों को ऑपरेशन, पैथोलॉजी बायोकेमिस्ट्री व माइक्रोबायोलॉजी से संबंधित सभी जांच एवं रेडियोलॉजी जांच के लिए इंतज़ार न करना पड़े। उन्होंने अस्पताल की सुरक्षा के मद्देनज़र पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री द्वारा अस्पताल के निरीक्षण एवं बैठक के दौरान विभागाध्यक्ष नेत्र रोग विभाग डॉ. निधि पांडे, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह, अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विनित जैन, विभागाध्यक्ष एनेस्थीसिया डॉ. प्रतिभा जैन शाह, विभागाध्यक्ष बायोकेमिस्ट्री डॉ. पी. के. खोडियार, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वी. कापसे, मेडिसिन विभाग के डॉ. योगेन्द्र मल्होत्रा, सर्जरी विभाग के डॉ. संतोष सोनकर समेत प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती रंजना ध्रुव उपस्थित रहीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *