राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों ने लाखों रूपये की चोरी को लेकर हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है कि शालीमार-कुर्ला और मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस के एसी कोच से शातिर चोर चार यात्रियों के 11 लाख रुपये नकदी सहित कई सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद नाराज यात्रियों ने रायपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन को रोककर रिपोर्ट दर्ज कराने के दौरान जमकर हंगामा किया गया।
जानाकरी के मुताबिक रविवार की देर रात शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रहे एक व्यापारी और डाॅक्टर को शातिर चोरों ने अपना शिकार बनाया। इसी तरह मुंबई- हावड़ा मेल में एक महिला यात्री का बैग समेत चार सूटकेस की चोरी कर शातिर चोरी फरार हो गये। चोरी का शिकार हुए यात्रियों ने बताया कि तीन सूटकेस में करीब 11 लाख रुपये नकद थे।रविवार की सुबह जब बिलासपुर स्टेशन से ट्रेन निकली तब सो कर उठे यात्रियों को उनके सामानों की चोरी का पता चला। सूटकेस गायब देखकर यात्रियों के होश उड़ गए।
ट्रेन के रायपुर स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। तब जाकर यात्री शांत हुए। इसके बाद जीआरपी थाना रायपुर और दुर्ग में चारों पीड़ित यात्री संजय चौधरी, मधुसूदन अग्रवाल, डा. सत्येंद्र मोहन बत्रा और अरुण बसु दास ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। जीआरपी और आरपीएफ ने चोरी की इस बड़ी वारदात में ओडिशा के झारसुगड़ा और राजगामपुर गिरोह के हाथ होने का संदेह जताया है। जीआरपी की माने तो गिरोह के सदस्यों के मूवमेंट दोनों ट्रेनों में पाए जाने के बाद जीआरपी की टीम उनकी तलाश में जुट गई है।
वहीं दूसरी तरफ चोरी का शिकार हुए यात्रियों ने आरोप लगाया कि जब ट्रेन के एसी कोच में यात्री और उनका सामान सुरक्षित नहीं है, तो सामान्य कोचों की क्या स्थिति होगी। चोरी की घटना बिलासपुर जोन में घटित होने के कारण जीआरपी ने शून्य में अपराध कायम कर आगे की कार्रवाई के लिए केस डायरी बिलासपुर जीआरपी को भेज दी है। उधर एक्सप्रेस ट्रेनों में हुए इस बड़ी चोरी ने जीआरपी और आरपीएफ की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिये है। ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि दो ट्रेनों में यात्रियों के साथ हुए लाखों की चोरी के मामले को जीआरपी सुलझा पाती है, या फिर ये मामला भी फाइलों में ही सिमट जायेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...