गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। मृत भालू के पंजे, नाखून एवं गुप्तांग काट कर ले जाने वाले आरोपियों को 18 घंटे के भीतर वन विभाग ने पकड़ने में कामयाबी पाई है. आरोपियों के विरूद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है. दो दिन पहले मरवाही वनमंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र के लटकोनी खुर्द परिसर के जंगलो में पहाड़ी पर एक नर शावक भालू उम्र लगभग 5 माह की मृत्यु होने की सूचना मिली थी. पोस्ट मार्टम में भालू की मौत कुत्तों के हमले से होना पाया गया था, वहीं भालू के आगे पैर के दोनों पंजे, पिछले पैर का नाखून एवं गुप्तांग गायब पाए गए थे. पोस्टमार्टम के बाद भालू का वन अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया.वहीं दूसरी ओर भालूओं के अंग को काटकर ले जाने वाले अज्ञात अपराधियों की धर-पकड़ के लिए वन अमले ने जंगल सफारी रायपुर से डॉग स्कवायड की टीम को बुलाया था. घटना के 18 घण्टे के भीतर आरोपी अयोध्या उर्फ आदेश यादव, अमृत लाल गोंड़ और भाव सिंह गोंड़ – तीनों निवासी लटकोनीखुर्द को पकड़ लिया. आरोपियों ने पूछताछ में मृत भालू के आगे पैर के दोनों पंजे, पिछले पैर का नाखून और गुप्तांग पास रखना स्वीकार किया. घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जप्ती कर आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है. तीनों आरोपियों के विरूद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है.
टोने-टोटके के लिए होता है इस्तेमाल
बता दें कि भालू-शेर जैसे वन्य प्राणियों के दांत और नाखून का टोने-टोटके के लिए इस्तेमाल किया जाता है. जहां तक भालू की बात है, उसके दांत और बालों को बीमार बच्चों के गले बांधने से ठीक होने का अंधविश्वास आज भी बरकरार है. यही वजह है कि लोग दांत, नाखून और बालों के लिए भालू की हत्या तक कर देते हैं
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 15, 2026 /
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...