Google Analytics Meta Pixel बिहार के दागी शिक्षा मंत्री कुर्सी संभालते ही दिया इस्तीफा - Ekhabri.com

बिहार के दागी शिक्षा मंत्री कुर्सी संभालते ही दिया इस्तीफा

पटना । बिहार कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति पद पर रहते भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रहे शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को शपथ ग्रहण के तीसरे दिन और विभागीय कार्यभार संभालने के एक घंटे बाद ही इस्तीफा देना पड़ा है। चौधरी पर आरोप हैं कि उन्होंने बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कुलपति पद पर रहते हुए सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की थी। इस मामले को लेकर विपक्ष उन पर हमलावर हो गया था। वहीं पत्नी नीता चौधरी की मौत के मामले में हत्या का भी नया आरोप लगाया जा रहा था। मेवालाल ने गुरुवार को दोपहर एक बजे श्ािक्षा विभाग का पदभार संभालने के बाद सभी आरोपों को निराधार बताया था। हालांकि पद संभालने के करीब घंटे भर बाद ही उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप दिया। सीएम ने इस्तीफा राज्यपाल के पास भेज दिया। राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी को शिक्षा विभाग का प्रभार दे दिया।

मेरे ऊपर कोई चार्जशीट नहीं : मेवालाल
नियुक्ति घोटाले के घिरे मेवालाल चौधरी ने गुरुवार पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मेरे ऊपर लगे आरोप विरोधियों की साजिश हैं। मेरे ऊपर कोई चार्जशीट नहीं है। पत्नी नीता चौधरी की मौत से जुड़े सवाल पर मेवालाल ने कहा कि पत्नी की मौत के लिए मुझे जिम्मेदार बताने वालों पर मानहानि का मुकदमा करेंगे। मेरे खिलाफ कोई तथ्य नहीं है।

2017 में दर्ज किया गया था मामला :

मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा सीट से जदयू के टिकट पर दूसरी बार जीते मेवालाल चौधरी को पहली बार नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। राजनीति में आने से पहले 2015 तक वह बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कुलपति थे।  2015 में सेवानिवृत्ति के बाद राजनीति में आए। इसके बाद जदयू से टिकट लेकर तारापुर से चुनाव लड़े और जीत गए। लेकिन चुनाव जीतने के बाद मेवालाल चौधरी नियुक्ति घोटाले में आरोपित हो गए। कृषि विश्वविद्यालय में नियुक्ति घोटाले का मामला सबौर थाने में 2017 में दर्ज किया गया था। इस मामले में विधायक ने कोर्ट से अंतरिम जमानत ले ली थी।

2012 का है मामला :

मामला 2012 का है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय में 161 सहायक प्राध्यापको की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा सामने आया था। तब मेवालाल चौधरी कुलपति पद पर कार्यरत थे। आरोप है कि उन्होंने योग्य अभ्यर्थियों को नजरअंदाज कर अयोग्य की भर्ती कर ली थी। भर्ती प्रक्रिया में भारी धांधली हुई थी। यहां तक कि वैसे अभ्यर्थियों को भी नौकरी दे दी गई धी, जो राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) भी पास नहीं थे। जांच में नियमों की अवहेलना के आरोप सही पाए गए थे।

सही पाए गए थे आरोप :

मेवालाल पर लगे नियुक्ति घोटाले का पर्दाफाश सूचना के अधिकार के आवेदन से हुआ था। अभ्यर्थियों ने ही मेधा सूची निकालकर उनके कारनामों की शीकायत की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय से भी गुहार लगाई थी, जिसके बाद मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्कालीन राज्यपाल एवं कुलाधिपति रामनाथ कोविंद से रिपोर्ट मांगी गई थी। राज्यपाल ने भी जांच में आरोपों को सही पाया था।

राजनीति में सक्रिय थीं पत्नी :

मेवालाल चौधरी की पत्नी स्व. नीता चौधरी राजनीति में काफी सक्रिय रही थीं। वह जदयू के मुंगेर प्रमंडल की सचेतक भी थीं। 2010-15 में तारापुर से विधायक चुनी गईं थी। 2019 में घर में गैस सिलेंडर से लगी आग में झुलसने से उनकी मौत हो गई थी। एक पूर्व आइपीएस अधिकारी ने मेवालाल की पत्नी की मौत के मामले में उनसे पूछताछ की मांग की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *