Google Analytics Meta Pixel जनता के लिये काल साबित हुआ मोदी का 'अमृतकाल' : कांग्रेस - Ekhabri.com

जनता के लिये काल साबित हुआ मोदी का ‘अमृतकाल’ : कांग्रेस

 

पीसीसी अध्यक्ष ने भाजपा-मोदी से पूछा 5 सवाल

 

रायपुर । कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ‘अमृत काल’ की बात करते हैं लेकिन हकीकत में उनका शासनकाल ‘मौत काल’ साबित हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 2023 के एनसीआरबी के इन आंकड़ों को देखने से तो यह बात साबित भी होती है। मोदी राज में बीते एक साल में देश के 1 लाख 71 हजार लोगों ने आत्महत्या की है। हर दिन 500 लोग आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे है। हर रोज 30 किसान आत्महत्या कर रहे है। हर घंटे घर संभालने वाली तीन गृहणियां महंगाई से तंग आकर अपनी जिंदगी समाप्त कर रही है, कुल 25309 गृहणियों ने आत्महत्या की है। आत्महत्या करने वालों में सबसे अधिक 35 फीसदी युवा है। सिर्फ 2022 में बेरोजगारी से परेशान होकर 15783 लोगों ने आत्महत्या की है। अपना भविष्य अंधकार में जाता देख एक वर्ष में 5588 छात्राओं ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लोगों के बीच फैली इस हताशा और निराशा के कारण बिल्कुल स्पष्ट है। प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में बेरोज़गारी ने 45 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। सीएमआईई के ताज़ा आंकड़े के मुताबिक, आज देश में युवा बेरोज़गारी दर (20-24 साल) 44.49 फ़ीसदी के ख़तरनाक स्तर को पार कर चुकी है। साल 2022 में भारत में युवा बेरोजगारी दर बढ़कर 23.22 प्रतिशत हो गई, जो कि पड़ोसी देशों पाकिस्तान (11.3 प्रतिशत), बांग्लादेश (12.9 प्रतिशत) और भूटान (14.4 प्रतिशत) से भी अधिक है।

 

Read Also  बच्चों के साथ लैंगिक अपराध के प्रकरणों में उनकी पहचान न हो उजागर,

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मोदी और भाजपा से सवाल किया कि

 

देश के कुल बेरोजगारों में 83 प्रतिशत युवा क्यों हैं? सालाना 2 करोड़ नौकरियां कहां हैं? देश में 30 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं? हर परीक्षा का पेपर लीक क्यों होता है?

 

कॉरपोरेट का 16 लाख करोड़ माफ हो गया लेकिन हमारे किसान कर्ज से आत्महत्या क्यों कर रहे हैं? किसानों की आय दोगुनी कब होगी? किसानों को एमएसपी कब मिलेगी?

देश के पदों और संसाधानों में हमारे दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक और गरीब सवर्णों की उचित भागीदारी क्यों नहीं है

 

महंगाई आज चरम पर क्यों है? घर चलाना मुश्किल क्यों है? आम लोग अपना परिवार क्यों नहीं चला पा रहे हैं?

 

महिलाओं के साथ अत्याचार क्यों बढ़ रहे हैं? महिलाओं पर अत्याचार करने वाले अपराधियों को संरक्षण देना कब बंद होगा?

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अब इस अन्याय काल का अंत निकट है। देष के लोग इस सरकार को उखाड़ कर फेंकने के लिए तैयार हैं। उसके बाद कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पांच न्याय की गारंटी के माध्यम से देश और लोगों के हालात को बदलेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

आज तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी, जानिए क्यों खास है आज का दिन

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *