Google Analytics Meta Pixel लोकसभा चुनाव मे दुर्ग संभाग काफी महत्वपूर्ण - Ekhabri.com

लोकसभा चुनाव मे दुर्ग संभाग काफी महत्वपूर्ण

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दुर्ग जिला काफी महत्वपूर्ण है ,वजह ये है कि इस जिले से ही कांग्रेस और भाजपा के छह नेता प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा से प्रत्याशी बनाए गए हैं। दिलचस्प ये है कि इनमें से चार नेता दूसरे जिलों की लोकसभा सीटों पर मुकाबला करते दिख रहे हैं। यह पहली बार होगा जब एक जिले से इतनी संख्या में प्रत्याशी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी बनाए गए हैं। दुर्ग लोकसभा सीट से कांग्रेस ने राजेंद्र साहू को प्रत्याशी बनाया है, वे पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं, दुर्ग के ही रहने वाले हैं। उनके मुकाबले भाजपा से विजय बार हैं, जो दूसरी बा सीट से प्रत्याशी बने हैं। दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले दुर्ग जिले के प्रमुख नेताओं में से एक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव जिले की राजनांदगांव सीट से प्रत्याशी हैं। दुर्ग जिले की ग्रामीण विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू इस बार महासमुंद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। दुर्ग जिले की भिलाई विधानसभा से विधायक देवेंद्र यादव को कांग्रेस ने बिलासपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। दुर्ग जिले की निवासी और यहां से सांसद रह चुकी भाजपा नेत्री सरोज पांडेय को पार्टी ने कोरबा लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस तरह अकेले दुर्ग जिले से ही कांग्रेस-भाजपा के टिकट पर छह प्रत्याशी लोकसभा के मैदान में हैं।

 

 

 

 

 

दुर्ग संभाग ऐसा संभाग है जो पूरे प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के लिए अलग ही वर्चस्व रखता है और वीआईपी संभाग माना जाता है। दरअसल दुर्ग संभाग प्रदेश का एक ऐसा संभाग है जहां से पूर्ववर्ती सरकार में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,गृह मंत्री ताम्रकार साहू, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे,पीएचई मंत्री रूद्र गुरु,महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया सब एक ही संभाग से थे। इस बार बात करें लोकसभा चुनाव की तो छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में चार सीट कांग्रेस अपना प्रत्याशी दुर्ग संभाग से उतारी है। वही एक ही संभाग से अलग अलग लोकसभा में प्रत्याशी उतारे जाने को लेकर प्रदेश में सियासी बयान बाजी भी शुरू हो गई है।

Read Also  जल जीवन मिशन के तहत कठवा के ग्रामीणों को मिल रहा है अब भरपूर पानी

 

 

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग से ही प्रत्याशी अलग-अलग लोकसभा में लड़ाई जाने को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार थी तो भी सारे मंत्री अधिकतर दुर्ग से थे तो लोग कहते थे दुर्ग की सरकार है, परंतु यह है कि सभी जगह के नेताओं को अवसर मिलना चाहिए जिससे कांग्रेस के परंपरा के आधार पर सिर्फ गांधी परिवार का हुआ मुखिया हो सकता है। ऐसे ही यहां भी परिपाटी शुरू हो रही मुझे ऐसा लगता है।वही भूपेश बघेल अपने लोगों को चुनाव लड़वाकर वर्चसव स्थापित करने के सवाल पर कहा कि राजनीतिक पार्टियों बड़ी होती है कोई भी व्यक्ति यह सोचेगा कि इतने लोगों को साध कर चलूंगा और अपना बना लूंगा । अपना समर्थ बना लूंगा तो मैं सोचता हूं या निराधार है ऐसा नहीं होना चाहिए, क्योंकि राजनीतिक पार्टियों बहुत बड़ी बात होती है।

 

 

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए लोकसभा प्रत्याशी पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने गिरे बान में झांके इनके प्रत्याशी सरोज पांडेय कहा के है क्या अमेरिका से है क्या।  लोकसभा चुनाव के लिए ऐसा कोई बड़ा काम इन्होंने किया नहीं जो जनता को बता पाए अब तक झूठ फरेब की मदद से ही चुनाव जीतते आए हैं ये मिल का पत्थर साबित करके कुछ दिखा नहीं पाए और जनता के बीच में जा नहीं पा रहे हैं। सिर्फ बयान बाजी गलत जानकारी देना इनका मकसद झूठ बोलकर फरेब करके धोखा देकर जनता का वोट हथियाना चाहती है जिसमें वह कामयाब नहीं होंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *