Google Analytics Meta Pixel पुलिस के हत्थेे चढा 17 लड़कियों को फंसाकर 6.61 करोड़ ठगने वाला धोखेबाज दूल्हा - Ekhabri.com

पुलिस के हत्थेे चढा 17 लड़कियों को फंसाकर 6.61 करोड़ ठगने वाला धोखेबाज दूल्हा

तेलंगाना पुलिस ने एक ऐसे धोखेबाज दूल्हे पकड़ा है, जो खुद को सेना का मेजर बताकर लड़कियों को पहले शादी के बहाने से फंसाता था और बाद में उनसे लंबी रकम वसूल कर फरार हो जाता था। मुदवथ श्रीनु नाइक नामक इस धोखेबाज ने अब तक 17 लड़कियों को फंसाकर उनसे या उनके परिजनों से 6.61 करोड़ की वसूली कर चुका है।

पुलिस के मुताबिक शादी करने का झांसा देने वाले इस धोखेबाज दूल्हे की हर चीज फर्जी थी। वह केवल नौवीं तक पढ़ा था, लेकिन खुद को इन्वॉयरमेंट इंजीनियरिंग में एमटेक बताता था। इतना ही नहीं शादीशुदा है और एक बेटे का बाप भी। इसके बावजूद वह खुद को कुंवारा बताकर अपनी शादी की बात चलाता था। मुदवथ ने लड़कियों और उनके परिजनों को फंसाने के लिए वेबसाइट पर कई फर्जी प्रोफाइल डाल रखे थे।

पुलिस ने बताया कि आंध्र प्रदेश के प्रकासम जिले के किलाम्पल्ली गांव निवासी मुदवथ ने 2002 में गुंटूर जिले के स्वास्थ विभाग में कार्यरत महिला से शादी की थी। दोनों को एक पुत्र भी है। उसका परिवार गुंटूर जिले के वीनूकोंडा में रहता है। 2014 में हैदराबाद आने के बाद मुदवथ ने यहां जवाहर नगर स्थित सैनिकपुरी में रहने लगा। उसने अपनी पत्नी को बताया कि उसे सेना कार्यालय में नौकरी मिल गई है। इसके बाद उसने अपनी ही पत्नी से 67 लाख रुपये यह कहकर मांगे कि जरूरी काम है। इसके बाद उसने एमएस चौहान के नाम से आधार कार्ड बनवा लिया और खुद को सेना का अधिकारी बताना शुरू किया। इसके लिए उसने सेना की वर्दी में फोटो खिंचवाए और इंटरनेट मीडिया अकाउंट की डीपी में लगाकर अविवाहित बताना शुरू किया। साथ ही उसने कुछ मेट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल डाला। इसके जरिये उसने शादी के लिए लड़कियों को फंसाना शुरू किया।

Read Also  RSS प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा होगी प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के बराबर होगी

पुलिस ने बताया कि उसने हैदराबाद में एक कमरा किराए पर लिया,  जिसे सेना का कार्यालय बताता था। वह उसमें सेना की वर्दी पहनकर बैठता था और वीडियो कॉल से लड़कियों तथा उनके परिवारवालों से बात करता था। बातचीत के दौरान वह खुद नेशनल डिफेंस एकेडमी, पुणे का पासआउट बताता था। शुरुआती बातचीत में मुदवथ शादी में दहेज आदि न लेने की बात करता था। जब संबंध मजबूत होने लगते थे तो वह जरूरी काम का बहाना बनाकर लड़की या उनके परिजनों से पैसे ठगना शुरू कर देता था।

पुलिस को हैदराबाद में मुदवथ का एक दोमंजिला मकान और तीन कारें मिली हैं। बरामद कारों में एक मर्सिडीज बेंज भी है। प्रभाव जमाने के लिए अक्सर वह इस कार से घूमता था। इसके अतिरिक्त उसके पास से सैन्य अधिकारी की तीन वर्दी,  बैज, फर्जी पहचान पत्र, कुछ फर्जी प्रमाण पत्र, एक नकली पिस्टल और तीन कारतूस भी बरामद किए गए हैं। मुदवथ के खिलाफ वारंगल में भी एक मामला दर्ज है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...