तेलंगाना पुलिस ने एक ऐसे धोखेबाज दूल्हे पकड़ा है, जो खुद को सेना का मेजर बताकर लड़कियों को पहले शादी के बहाने से फंसाता था और बाद में उनसे लंबी रकम वसूल कर फरार हो जाता था। मुदवथ श्रीनु नाइक नामक इस धोखेबाज ने अब तक 17 लड़कियों को फंसाकर उनसे या उनके परिजनों से 6.61 करोड़ की वसूली कर चुका है।
पुलिस के मुताबिक शादी करने का झांसा देने वाले इस धोखेबाज दूल्हे की हर चीज फर्जी थी। वह केवल नौवीं तक पढ़ा था, लेकिन खुद को इन्वॉयरमेंट इंजीनियरिंग में एमटेक बताता था। इतना ही नहीं शादीशुदा है और एक बेटे का बाप भी। इसके बावजूद वह खुद को कुंवारा बताकर अपनी शादी की बात चलाता था। मुदवथ ने लड़कियों और उनके परिजनों को फंसाने के लिए वेबसाइट पर कई फर्जी प्रोफाइल डाल रखे थे।
पुलिस ने बताया कि आंध्र प्रदेश के प्रकासम जिले के किलाम्पल्ली गांव निवासी मुदवथ ने 2002 में गुंटूर जिले के स्वास्थ विभाग में कार्यरत महिला से शादी की थी। दोनों को एक पुत्र भी है। उसका परिवार गुंटूर जिले के वीनूकोंडा में रहता है। 2014 में हैदराबाद आने के बाद मुदवथ ने यहां जवाहर नगर स्थित सैनिकपुरी में रहने लगा। उसने अपनी पत्नी को बताया कि उसे सेना कार्यालय में नौकरी मिल गई है। इसके बाद उसने अपनी ही पत्नी से 67 लाख रुपये यह कहकर मांगे कि जरूरी काम है। इसके बाद उसने एमएस चौहान के नाम से आधार कार्ड बनवा लिया और खुद को सेना का अधिकारी बताना शुरू किया। इसके लिए उसने सेना की वर्दी में फोटो खिंचवाए और इंटरनेट मीडिया अकाउंट की डीपी में लगाकर अविवाहित बताना शुरू किया। साथ ही उसने कुछ मेट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल डाला। इसके जरिये उसने शादी के लिए लड़कियों को फंसाना शुरू किया।
पुलिस ने बताया कि उसने हैदराबाद में एक कमरा किराए पर लिया, जिसे सेना का कार्यालय बताता था। वह उसमें सेना की वर्दी पहनकर बैठता था और वीडियो कॉल से लड़कियों तथा उनके परिवारवालों से बात करता था। बातचीत के दौरान वह खुद नेशनल डिफेंस एकेडमी, पुणे का पासआउट बताता था। शुरुआती बातचीत में मुदवथ शादी में दहेज आदि न लेने की बात करता था। जब संबंध मजबूत होने लगते थे तो वह जरूरी काम का बहाना बनाकर लड़की या उनके परिजनों से पैसे ठगना शुरू कर देता था।
पुलिस को हैदराबाद में मुदवथ का एक दोमंजिला मकान और तीन कारें मिली हैं। बरामद कारों में एक मर्सिडीज बेंज भी है। प्रभाव जमाने के लिए अक्सर वह इस कार से घूमता था। इसके अतिरिक्त उसके पास से सैन्य अधिकारी की तीन वर्दी, बैज, फर्जी पहचान पत्र, कुछ फर्जी प्रमाण पत्र, एक नकली पिस्टल और तीन कारतूस भी बरामद किए गए हैं। मुदवथ के खिलाफ वारंगल में भी एक मामला दर्ज है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...