
रायपुर। शुक्रवार दोपहर गुढ़ियारी के भारत माता चौक के पास स्थित बिजली आॅफिस में आग लग गई। आग में आॅफिस परिसर में रखे ट्रांसफर फटने लगे। आग कैसे लगी इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई है पर धुएं से क्षेत्र का पूरा आसमान काला हो गया। आग की लपटें करीब 50 फीट ऊपर तक उठ रही हैं। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल पहुंच कर आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं रह-रहकर ब्लास्ट हो रहे हैं।










