Google Analytics Meta Pixel दुर्ग बस हादसे की बड़ी वजह आई सामने-मृतकों के परिवार को 10-10 लाख की मिलेगी आर्थिक मदद - Ekhabri.com

दुर्ग बस हादसे की बड़ी वजह आई सामने-मृतकों के परिवार को 10-10 लाख की मिलेगी आर्थिक मदद

 

दुर्ग | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अंतर्गत कुम्हारी इलाके में 9 अप्रैल की रात एक बस अनियंत्रित होकर खदान में गिर गई। जिससे बस में सवार 12 लोगों की मौत हो गई। 16 गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की बड़ी वजह सामने आई है, जो कहीं न कहीं कंपनी प्रबंधन की लापरवाही हो सकती है। मुख्यमंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई लोगों ने दुख जताया है और हादसे में हताहत लोगों के परिवार को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

डिस्टलरी प्लांट के 40 कर्मचारियों को लेकर जा रही बस गिरी 50 फीट गहरी खदान में, 12 की मौत

दुर्ग जिले में केडिया डिस्टलरी का प्लांट लगा है। मंगलवार को वहां के 40 कर्मचारियों को लेकर एक बस कुम्हारी से भिलाई लौट रही थी। रात करीब 9.00 बजे जब बस खपरी रोड से गुजर रही थी। उसी दौरान

बस अचानक से अनियंत्रित होकर मुरुम खदान में 50 फीट नीचे गिर गई। दुर्ग जिला कलेक्टर ऋृचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि दुर्ग में श्रमिकों से भरी बस खाई में पलट गई। जिसमें 12 यात्रियों की मौत हो गई है। 16 गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में से 12 लोगों की हालत ज्यादा सीरियस होने की वजह से रायपुर एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

मृतकों के नाम

 

शुभम पटेल पुत्र मदल पटेल

Read Also  भारत विरोधी बयानबाजी पर घिरे बिलावल भुट्टो को पत्रकार ने याद दिलाया भारत का जवाब

सत्य निशा पत्नी अभय

पुष्पा देवी पत्नी फूलचरण

परमानंद तिवारी

कौशल्या वृद्धाश्रम

त्रिभुवन पांडेय

मनोज ध्रुव

विधु भाई पटेल

कृष्णा

राम बिहारी यादव

कमलेश देश लहरे

अमित सिन्हा

 

घायलों के नाम

बस ड्राइवर गुरमुख सिंह

देवेंद्र सिंह

रमेश यादव

ऊषा साहू

निर्मल सिंह

मोनिका

रुमीला

कुंती

अख्तरीक एवजा

व अन्य

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, ‘बस में नहीं थी लाइट, दोषियों पर करेंगे सख्त कार्रवाई’

घायलों से मिलने के लिए रायपुर एम्स में डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुंचे। वहां उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बातचीत करके सभी का बेहतर इलाज करने को कहा। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि अभी तक जो जानकारी सामने आई हैं, उसके तहत बस में हेडलाइट नहीं जल रही थी। जिसकी वजह से ड्राइवर को रास्ता नहीं दिखा और यह दर्दनाक हादसा हो गया। बाकी जांच जोने के बाद दोषियों के खिलाफ तगड़ी कार्रवाई की जाएगी।मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा व 1 सदस्य को नौकरी देगी कंपनी

इस हादसे के बाद केडिया डिस्टलरी कंपनी के मालिकों ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक् सहायता और घर के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। इसके अलावा घायलाें के इलाज का पूरा खर्च उठाने का जिम्म भी कंपनी ने लिया है।PM मोदी, CM साव ने जताया दुख, हरसंभव मदद का आश्वासन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने X हैंडल पर लिखा कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुए बस हादसे का अत्यन्त्य दुख है। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने X हैंडल पर पोस्ट किया कि दुर्ग में कुम्हारी के पास एक निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त हाेने की खबर से मुझे दुख हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *