ईरान-इजरायल के बीच युद्ध जैसे हालत बनने से भारतीय शेयर बाजार में हहाकार मच गया। सेंसेक्स और निफ्टी खुलते ही धड़ाम हो गए। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा टूटकर खुला तो Nifty में भी 200 अंकों की ज्यादा गिरावट आई। स्मॉल कैप, मिडकैप, निफ्टी नेक्स्ट 50 से लेकर बैंक निफ्टी तक में गिरावट हुई है।
सेंसेक्स दोपहर में 457 अंक गिरकर 73,765.35 पर और 138 अंक टूटकर 22,380.65 पर कारोबार कर रहा था। वहीं ईरान-इजराइल तनाव के कारण शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 736 अंक गिरकर 73,508 पर पहुंच गया था। दलाल स्ट्रीट पर भारी बिकावली के कारण निफ्टी भी 234 अंक फिसलकर 22,285 पर आ गया था, जिस कारण एक झटके में निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए थे।
12 अप्रैल को पिछले कारोबारी सत्र में दर्ज किए गए 399.67 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन की तुलना में निवेशकों की संपत्ति 8.21 लाख करोड़ रुपये घटकर 391.46 लाख करोड़ रुपये हो गई। बीएसई के टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और एसबीआई जैसे स्टॉक में सबसे ज्यादा गिरावट हुई।
बीएसई पर सभी 19 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। दलाल स्ट्रीट पर पूंजीगत सामान, बैंकिंग, ऑटो, IT, तेल और गैस शेयरों में गिरावट हुई। बीएसई पूंजीगत सामान, बैंकेक्स, ऑटो, आईटी, धातु, तेल और गैस इंडेक्स 695 अंक तक गिर गए।
रेलवे स्टॉक IRFC करीब 6 फीसदी, जियो फाइनेंस सर्विसेज 5 फीसदी, अडानी ग्रीन सॉल्युशन 4 फीसदी, अडानी टोटल गैस 4 फीसदी, DLF 4 प्रतिशत की गिरावट हुई है. वहीं SJVN के शेयर आज 6 फीसदी, टाटा केमिकल्स 5 प्रतिशत और NBCC इंडिया के शेयरों में 6.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।
गौरतलब है कि एनएसई के डाटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 8027 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू निवेशकों ने 6341 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...