Google Analytics Meta Pixel खुशखबरी: देश की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड तैयार - Ekhabri.com

खुशखबरी: देश की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड तैयार

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट आॅफ इंडिया के सीईओ आदर पूनावाला ने शनिवार को कहा कि कोरोना वैक्सीन में देरी की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि कोविशील्ड के ट्रायल के नतीजे बहुत अच्छे रहे हैं। पूनावाला ने यह भी बताया कि कोविशील्ड के इमरजेंसी में इस्तेमाल की इजाजत के लिए जल्द ही अप्लाई किया जाएगा। इसका साफ मतलब है कि वैक्सीन निर्माण अडवांस्ड स्टेज में है।
इमरजेंसी यूज के लिए करेंगे अप्लाई: पूनावाला
आदर पूनावाला ने कहा कि हम कोविशील्ड के इमरजेंसी में इस्तेमाल के लिए इजाजत की खातिर अगले 2 हफ्तों में आवेदन करने की प्रक्रिया में हैं। सीरम इंस्टिट्यूट के प्रमुख ने बताया कि कोविशील्ड के ट्रायल के नतीजे बहुत ही अच्छे रहे हैं।
पीएम को वैक्सीन और प्रोडक्शन के बारे में काफी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीरम इंस्टिट्यूट के दौरे पर पूनावाला ने कहा कि पीएम के साथ वैक्सीन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि सीरम इंस्टिट्यूट ने पुणे में सबसे बड़ा संयंत्र बनाया है और मंडरी में नया कैंपस बनाया है। उन्होंने कहा कि पीएम को अब वैक्सीन और वैक्सीन प्रोडक्शन के बारे में बहुत जानकारी है। उन्होंने कहा कि हम हैरान थे कि उन्हें पहले से ही बहुत कुछ पता था। बहुत कम चीजों के बारे में उन्हें विस्तार से बताना पड़ा।
सबसे पहले भारत में देंगे वैक्सीन: पूनावाला
आदर पूनावाला ने कहा कि वैक्सीन की वितरण शुरूआत में भारत में ही किया जाएगा उसके बाद कोवेक्स देशों में वितरण के बारे में सोचा जाएगा जो मुख्य तौर पर अफ्रीका में हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन और यूरोप में वैक्सीन के वितरण का काम एस्ट्राजेनेका और आॅक्सफर्ड कर रहे हैं। सीरम इंस्टिट्यूट के चीफ ने कहा कि उनकी प्राथमिकता में भारत और कोवेक्स देश हैं।
मोदी का 3 शहरों का दौरा देखी वैक्सीन की तैयारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देश में कोरोना वैक्सीन बनाने वाली तीन कंपनियों का दौरा करने पहुंचे। सबसे पहले अहमदाबाद और उसके बाद हैदराबाद में कोरोना वैक्सीन प्लांट का दौरान करने के बाद मोदी पुणे पहुंचे। यहां कोवीशील्ड बनाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया (एसआईआई) की वैक्सीन फैसिलिटी है। मोदी ने कहा- एसआईआई की टीम के साथ अच्छी चर्चा हुई। उन्होंने मुझे वैक्सीन बनाने को लेकर अब तक हुए कामकाज की जानकारी दी। वहीं, भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताया। मैंने वैक्सीन बनाने की फैसिलिटी का जायजा भी लिया।4 नवंबर को 9 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अभी यह तय नहीं है कि कोरोना वैक्सीन की एक डोज देनी होगी या दो। उसकी कीमत क्या होगी, यह भी तय नहीं है। अभी ऐसे किसी भी सवाल का जवाब हमारे पास नहीं हैं। माना जा रहा है कि इस विजिट के बाद इन सवालों के जवाब सामने आ जाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...