लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर 7 मई को वोटिंग होगी. छत्तीसगढ़ के 7 सीटों में वोट डाले जाएंगे. जिसमें रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे. वहीं आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 39 लाख 01 हजार 285 है. पिछले चरण की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में 9.34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इस बार के चुनाव में 11 लाख 87 हजार 470 मतदाता नए हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि कल राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है.
7 लोकसभा सीटों में मतदाताओं का आंकड़ा
कुल मतदाता 1 करोड़ 39 लाख 01 हजार 285
पुरुष मतदाता 69 लाख 33 हजार 121
महिला मतदाता 69 लाख 67 हजार 544
तृतीय लिंग मतदाता 620
फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 3 लाख 98 हजार 416
मतदान केंद्र और ड्यूटी में तैनात कर्मियों की जानकारी-
तीसरे चरण में मतदान के लिए 77592 मतदान कर्मियों की नियुक्ति की गई है.
कूल 2809 संगवारी मतदान केंद्र बनाये गए हैं.
306 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
235 मतदान केंद्र युवाओं द्वारा संचालित होंगे.
तृतीय चरण में कुल 25 मतदान केंद्र को असुरक्षित, 1072 मतदान केंद्र को संवेदनशील घोषित किया गया है. इन मतदान केंद्रों में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए वेब कास्टिंग, वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाएगी. कुल 283 मतदान केंद्र shadow area के रूप में चिन्हांकित किए गए हैं.
15 हजार 701 मतदान केंद्रों में से 7887 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी.
रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, सरगुजा, रायगढ़ के 15 हजार 701 मतदान केंद्र में 37855 बैलट यूनिट, 19097 कंट्रोल यूनिट, 20984 वीवीपैट से मतदान होगा.
मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए सुविधाएं
गर्मी को देखते हुए इस बार मतदान केंद्रों में वेटिंग हाल की अतिरिक्त व्यवस्था व्यवस्था की गई है. कूलर की भी व्यवस्था की गई है. मतदान केंद्रों में पंडाल लगाए जायेंगे. पेयजल, नींबू पानी और ORS घोल की व्यवस्था की जाएगी. वहीं मेडिकल कीट के साथ मितानिनें भी मौजूद रहेंगी.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...