छत्तीसगढ़ में पहली बार मिक्स मार्शल आर्ट (एमएमए) का आयोजन रायपुर के इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ सहित 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 600 खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया और अपना जौहर दिखाया। मैच के दौरान अनुभवी 50 ऑफिशल ने खेल पर नजर बनाए रखा।
इस खेल में मार्शल आर्ट के लगभग सभी दाव पेच देखने को मिलते हैं। इसमें 12 से 35 साल तक के प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं। इस खेल में ताकत के साथ दिमाग का उपयोग किया जाता है। यह मार्शल आर्ट बॉक्सिंग जैसे खेलों को मिलाकर बनाया गया है। यह खेल काफी मेहनत भरा होता है। इसके लिए काफी प्रैक्टिस करनी पड़ती है। दिन में चार-चार घंटे के अंतराल में प्रेक्टिस किया जाता है। MMA को लेकर काफी पिक्चरें बनी है, जिसमें लोगों की काफी रुचि बढ़ गई है। यह शारीरिक और मानसिक दोनों के तालमेल से खेला जाता है।
मिक्स मार्शल आर्ट पूरे देश भर में काफी पॉप्युलर है। हालांकि इस खेल की शुरुआत भारत में नहीं हुई थी, लेकिन इस खेल अब लोगों की रुचि काफी बढ़ रही है। यह सभी देशों में सबसे उभरता हुआ खेल बनता जा रहा है। इसकी वजह से लोग इसे देखने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। यंगस्टर में इसके प्रति रुचि बढ़ रही है। यह खेल भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी खेला जाता है। इस खेल को बड़े-बड़े उद्योगपति फंड करते हैं, ताकि इसे और बड़ा बनाया जा सके।










