पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। सरकार के विरोध में उतरे लोगों पर गोलीबारी की गईं। पाकिस्तान के अत्याचार के खिलाफ बड़ी संख्या में कश्मीरी सड़कों पर उतर आए। यह प्रदर्शन बढ़ती महंगाई, भारी टैक्स और बिजली की कमी को लेकर किया जा रहा है। इस दौरान जनता और सुरक्षाकर्मियों की झड़प में एक पुलिसकर्मी की मौत भी हुई है।
पीओके के लोगों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई थी, लेकिन एक दिन पहले ही मुजफ्फराबाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर लोगों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया गया था। इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। इनके अलावा दादियाल, मीरपुर और समाहनी, रावलकोट समेत पीओके के अन्य हिस्सों से झड़प की खबरें आईं।
पाकिस्तानी बलों ने पीओके के मीरपुर जिले में 70 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बाद गुस्साई भीड़ सड़कों पर उतर गई। गिरफ्तारी के विरोध में आम जनता ने सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंके और कई जगहों पर झड़प हुई। रिपोर्ट के अनुसार, इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।
जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमिटी ने पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाने के लिए एक आम हड़ताल बुलाई थी। इसमें ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल भी शामिल थी। कमिटी ने इस्लामाबाद सरकार पर समझौतों को पूरा न करने का आरोप लगाया है। मुजफ्फराबाद में हड़ताल के दौरान पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और हवा में गोलियां चलाने का भी सहारा लेना पड़ा।
दरअसल, पाकिस्तानी कमरतोड़ महंगाई से जूझ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 3 अरब डॉलर के कर्ज की मंजूरी देते समय कड़ी शर्तों लगाई थीं, जिसके कारण स्थिति खराब हो गई है। बिजली दरों में बढ़ोतरी से दिक्कतें बढ़ गई हैं और पाकिस्तान में लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...