भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता खराब कारोबारी सप्ताह के रूप में रहा। बीएसई सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण में बीते हफ्ते सामूहिक रूप से 1,73,097.59 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इन टॉप 10 कंपनियों में से सबसे ज्यादा नुकसान एचडीएफसी बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को झेलना पड़ा। बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कुल 1213.68 पॉइंट या 1.64 फीसदी के नुकसान में रहा।
एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 60,678.26 करोड़ रुपये घटकर 10,93,026.58 करोड़ रुपये पर आ गया। एलआईसी के मार्केट कैप में 43,168.1 करोड़ की गिरावट आई और यह 5,76,049.17 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 36,094.96 करोड़ रुपये घटकर 19,04,643.44 करोड़ रुपये पर आ गई। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 17,567.94 करोड़ रुपये घटकर 7,84,833.83 करोड़ रुपये पर आ गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मार्केट वैल्यूएशन 11,780.49 करोड़ रुपये घटकर 7,30,345.62 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी के एम कैप में 3807.84 करोड़ रुपये की गिरावट आई और घटकर 5,40,838.13 करोड़ रुपये रह गया।
बीते हफ्ते में 4 कंपनियों को फायदा हुआ और इनमें से हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का बाजार पूंजीकरण 33,270.22 करोड़ रुपये बढ़कर 5,53,822.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने सप्ताह के दौरान 20,442.2 करोड़ रुपये जोड़े और इसकी बाजार हैसियत बढ़कर 14,09,552.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 14,653.98 करोड़ रुपये बढ़कर 7,38,424.68 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस का मूल्यांकन 3,611.26 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,91,560.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान दर्ज किया गया। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 1200 अंकों से ज्यादा टूटा है, जिसके चलते शीर्ष कंपनियों की बाजार हैसियत में गिरावट रही।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...