Google Analytics Meta Pixel शासन की सक्षम योजना से बबिता को मिला सहारा, बनी सफल उद्यमी - Ekhabri.com

शासन की सक्षम योजना से बबिता को मिला सहारा, बनी सफल उद्यमी

ब्यूटी पार्लर एवं किराना दुकान का कर रही सफल संचालन

रायगढ़- रायगढ़ विकासखण्ड के ग्राम-कापू की रहने वाली बबीता का अपना एक छोटा सा परिवार था, जिसमें पति एवं दो बच्चों के साथ वह काफी खुश थी। लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था, पति की आकस्मिक मृत्यु से बबीता के जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ऐसे में 02 बच्चों के पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उसके ऊपर आ गई और उसे हमेशा चिंता सताने लगी थी। आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए वह कुछ करना चाहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक से हुई तथा उनके द्वारा विभाग द्वारा संचालित सक्षम योजना की जानकारी प्राप्त हुई। सक्षम योजना तहत आवेदन करने पर उन्हें 01 लाख रुपए ऋण राशि प्राप्त हुआ है। जिससे वो आज ब्यूटी पार्लर एवं किराना दुकान का सफल संचालन से उन्हे प्रति माह अच्छी आय प्राप्त हो रही है। इससे श्रीमती बबिता की आर्थिक परेशानी दूर होने के साथ ही आज वह एक सफल उद्यमी के रूप में समाज में अपना एक अलग पहचान स्थापित की है। कल तक अपने बच्चों की लालन-पालन के बारे में सोचने वाली श्रीमती बबीता आज अपने दोनों बच्चों को एक प्रतिष्ठित इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ा रही है।
बबीता ने बताया कि सक्षम योजना के तहत ऋण राशि प्राप्त होने से आज उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो गयी है एवं खुशहाली के साथ अपने परिवार के साथ जीवन-यापन कर रही है। उन्होंने बताया कि यह योजना आर्थिक परेशानियों से घिरी महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त करने के साथ अपने पैरो में खड़े होने का मौका प्रदान करने का कार्य कर रही है। उन्होंने इस योजना के संचालन के लिए शासन को धन्यवाद दिया है।उल्लेखनीय है कि सक्षम योजना के तहत प्रदेश में गरीबी रेखा अन्तर्गत जीवन-यापन करने वाली ऐसी महिलाओं जिनके पति की मृत्यु हो चुकी है अथवा 35 से 45 आयु वर्ग की अविवाहित महिलाएं अथवा कानूनी तौर पर तलाकशुदा महिलायें, यौन उत्पीडऩ, एचआईवी पाजिटिव एवं तृतीय लिंग हितग्राही भी योजना का लाभ लेने की पात्रता रखेगी। जिसमें स्वयं का व्यवसाय आरम्भ करने हेतु आसान शर्तो पर एक लाख रूपये तक का ऋण प्रदाय किया जाता है। उक्त ऋण की वापसी 5 वर्षों में केवल 6.5 प्रतिशत साधारण वार्षिक ब्याज दर पर किश्तों में की जाती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...