छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी सियासी तकरार जारी है। अब तक प्रदेश में मुद्दों को लेकर लगातार सियासत होती रही है। मगर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट के बाद प्रदेश में प्रधानमंत्री चेहरे पर सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल साइट एक्स पर एक ट्वीट कर लिखा कि रायबरेली के लोग सिर्फ़ लोकसभा सदस्य नहीं चुन रहे हैं, बल्कि स्व. इंदिरा गांधी जी के बाद अब प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं। भूपेश बघेल के ट्वीट के बाद अब इस मुद्दे पर पूरे देश में चर्चा छिड़ चुकी है। वहीं, बीजेपी इस पर तंज कस रही है। मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि इन सब की मति मारी गई है कि इनको भविष्य का प्रधानमंत्री दिख रहा है। इन्होंने प्रधानमंत्री पद का मजाक बनाकर रखा है। इनके किसी नेता को देख कर ऐसा लगता है की वे प्रधानमंत्री बनने के लायक हैं।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस में ना दूल्हा है ना बराती, प्रत्याशी चुनाव छोड़ कर भाग रहे हैं। कांग्रेस अभी नेता प्रतिपक्ष चुनने की स्थिति में नहीं है, प्रधानमंत्री तो बहुत दूर की बात है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बयान के बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री के चेहरों को लेकर हुई लंबी चर्चा पर कांग्रेस ने सीधा निशाना साधा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अरुण साव छत्तीसगढ़ में दूल्हा बनने चले थे। शेरवानी भी सिलवा लिए लेकिन दूल्हा नहीं बन पाए।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रायबरेली में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। राहुल गांधी चुनाव मैदान में होने की वजह से प्रदेश का चुनाव खत्म होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने कमान रायबरेली में सम्हाली है। ऐसे में जनता को साधने के लिए हर कवायद की जा रही है, जिसमें एक कवायद के रूप में भावी प्रधानमंत्री की भी बात कही जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
April 30, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...
By User 6 /
April 30, 2026 /
रायपुर, 30 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने के लिए डिजिटल पहल को तेजी से लागू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भूमि और राजस्व संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन, पारदर्शी और पेपरलेस...
By User 6 /
May 1, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...