Google Analytics Meta Pixel छत्‍तीसगढ़ के बारूद फैक्ट्री में ब्लास्‍ट, जोरदार धमाके से दहल उठा बेमेतरा, हादसे में कई लोगों के मारे जाने की खबर - Ekhabri.com

छत्‍तीसगढ़ के बारूद फैक्ट्री में ब्लास्‍ट, जोरदार धमाके से दहल उठा बेमेतरा, हादसे में कई लोगों के मारे जाने की खबर

 

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा स्थित बेरला के ग्राम बोरसी में बारूद फैक्ट्री में शनिवार सुबह ब्लास्ट हुआ है। इसमें 12 लोगों के मारे जाने की आशंका है। इधर, घटना के बाद के तीन घंटे बाद बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं चार घंटे बाद दकमल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। राहत बचाव कार्य जारी है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक करने वालों की संख्या अधिकृत रूप से जारी नहीं हुई है।

 

बारूद फैक्ट्री में हुए ब्‍लास्‍ट के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। खबरों के अनुसार ब्लास्टिंग में 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस जोरदार धमाके में कई लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। आधा दर्जन से अधिक घायलों को रायपुर के एम्‍स में भर्ती किया गया है।

 

घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। घटनास्‍थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई है। यह पूरी घटना बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी का है।

 

इस हादसे पर उप मुख्‍यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “बेमेतरा में एक बारूद फैक्ट्री में धमाका हुआ है। जांच चल रही है। पुलिस अधीक्षक और प्रशासन के सभी लोग मौके पर मौजूद हैं। बचाव कार्य जारी है। बचाव कार्य होने के बाद ही स्थिति स्पष्‍ट होगी

 

छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बारूद फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। यहां फैक्ट्री में ब्लास्ट से कई लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। सूचना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

Read Also  लखीमपुर हिंसा में जान गवाने वालों को दी गई श्रंद्धांजलि

 

वहीं घटना के बाद रायपुर और दुर्ग से दमकल वाहन और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम रवाना हो गई है। रायपुर से एक और दुर्ग से दो दमकल की वाहन मौके के लिए रवाना हुए हैं। वहीं रायपुर से एसडीआरएफ की 20 सदस्यीय रेस्क्यू टीम रवाना हुई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

Crime news: उतई की पांच साल की बच्ची बोरे में मिली, आरोपी हिरासत में

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची के लापता होने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे उतई बस्ती से बच्ची के गायब होने की...

प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...

बिहान योजना से खीरा खेती कर सुभद्रा बनीं लखपति दीदी

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *