जन समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार अब अफसरों की जिम्मेदारी तय करने जा रही है। मंत्रालय से लेकर जिला स्तर तक नोडल एवं अपीलीय अधिकारियों की नियुक्ति इस संबंध में की जाएगी। ये अधिकारी पंद्रह दिन के अंदर आवेदनों का निराकरण करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार का स्लोगन “विष्णु का सुशासन” को चरितार्थ करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
बता दें कि, आम तौर पर बेहद शांत और सरल माने जाने वाले मुख्यमंत्री साय ने अभी पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि सामान्यतः वे बेहद शांत हैं, मगर जनता की समस्याओं के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर उन्हें गुस्सा आता है। इस कड़ी में सीएम साय ने मुख्यमंत्री जन चौपाल पोर्टल में मिले समस्याओं के त्वरित और उचित निदान के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।
मंत्रालय स्तर पर अवर सचिव होंगे नोडल अधिकारी
मंत्रालय स्तर पर अवर सचिव नोडल अधिकारी होंगे जबकि उपसचिव अपीलीय अधिकारी होंगे। इसी तरह जिला स्तर पर डिप्टी कलेक्टर अथवा संयुक्त कलेक्टर नोडल अफसर होंगे और अपर संचालक को अपीलीय अधिकारी का दायित्व मिलने जा रहा है। जबकि संचालनालय स्तर पर सहायक संचालक नोडल अफसर होंगे और अपर कलेक्टर अपीलीय अधिकारी होंगे।
तय समय पर निराकरण और फीडबैक
साय सरकार ने जनता से मिले आवेदनों का निराकरण के लिए अफसरों को केवल पंद्रह दिन का समय देना निर्धारित किया है। संबंधित विभाग अथवा शाखा के द्वारा आवेदनों के संबंध में कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत संबंधित नोडल अधिकारी उसका परीक्षण करेंगे और अंतिम निराकरण की कार्यवाही पर अपनी मुहर लगाएंगे। व्यवस्था यह होगी कि जिन विभागों या जिलों के द्वारा पंद्रह दिन के भीतर आवेदनों का सही तरीके से निराकरण नहीं किया जा रहा हो तो उसकी सूची स्वतः ही पोर्टल पर प्रदर्शित हो जाएगी। इतना ही नहीं साय सरकार ने आवेदकों को उसके आवेदन के निराकरण की जानकारी तथा निराकरण के बाद फीडबैक एवं अपील करने की सुविधा दिया जाना तय किया है। जिससे आवेदक के प्रकरणों के निराकरण की गुणवत्ता में वृद्धि हो सके।
सुशासन का राज स्थापित करने की दिशा में धड़ाधड़ निर्णय ले रही विष्णु देव की सरकार सभी नियुक्त किये गए नोडल एवं अपीलीय अधिकारियों के नाम-पदनाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जानकारी भी अपने कार्यालय में रखेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 23, 2026 /
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि खल्लारी थाना क्षेत्र के रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबी एक युवती की लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। अभी...
By User 6 /
June 23, 2026 /
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...
By User 6 /
June 24, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...
By User 6 /
June 23, 2026 /
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में लगातार रेत माफियाओं की संदिग्ध घटनाएं देखने को मिल रही है। बड़ी खबर है कि अवैध रेत खनन और परिवहन रोकने के लिए रायपुर से अंबिकापुर पहुंची खनिज विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...
By User 6 /
June 23, 2026 /
रायपुर, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ में सुशासन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच का शुभारंभ किया गया। सुशासन एवं अभिसरण विभाग और आईआईएम रायपुर के संयुक्त प्रयास से संचालित...
By User 6 /
June 23, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण रोजगार, आजीविका सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा...
By User 6 /
June 23, 2026 /
रायपुर, 22 जून 2026।छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 के अंतर्गत विशेष लक्की ड्रॉ का सफल आयोजन सोमवार को मंडल मुख्यालय, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर में किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी...