Google Analytics Meta Pixel तंत्र-मंत्र से पैसा और गहना दोगुना करने का लालच देकर ढाई लाख की ठगी - Ekhabri.com

तंत्र-मंत्र से पैसा और गहना दोगुना करने का लालच देकर ढाई लाख की ठगी

रायपुर/कवर्धा। चिल्फी थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र से पैसों और गहनों को दोगुना करने का झांसा देकर 2.51 लाख रुपए की ठगी हुई है। तांत्रिक क्रिया के बीच ढोंगी बाबा ने पीडि़त पिता-पुत्र को काला मुर्गा लाने भेज दिया, उनके जाते ही ढोंगी बाबा और चार अन्य आरोपी 51 हजार रुपए कैश व 2 लाख रुपये के कीमती जेवर समेटकर फरार हो गए। थाने में शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं ढोंगी बाबा व एक अन्य आरोपित का अब तक सुराग नहीं मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित सिद्घू साहू, विनोद, कान्हा, प्रभु सभी निवासी पोंडी और ढोंगी बाबा के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। घटना तीन दिसंबर की है। चिल्फी में बीएसएनएल आफिस के पास रहने वालेकेवल दास बघेल से ठगों ने संपर्क किया था। तांत्रिक क्रिया से पैसे और सोने-चांदी के गहने दोगुना करने का झांसा दिया। लालच में आकर पीडि़त केवल पूजा-पाठ कराने तैयार हो गए। तीन दिसंबर को ढोंगी बाबा समेत पांचों आरोपित तांत्रिक क्रिया करने उसके घर पहुंचे। परिवार के लोगों ने 51 हजार रुपये कैश व दो लाख रपये के गहने लाल कपड़े में बांधकर ढोंगी बाबा को पूजा करने के लिए दे दिए। पूजा के दौरान केवल और उसके पिता पंचम दास बघेल को ढोंगी बाबा ने काला मुर्गा लाने भेजा। जब दोनों काला मुर्गा लेकर वापस घर पहुंचे, तो सभी आरोपी कैश व गहने लेकर फ रार हो चुके थे।
-मध्य प्रदेश से आया था ढोंगी बाबा
ठगी के मामले में ग्राम पोंडी से तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि तांत्रिक क्रिया करने वाला ढोंगी बाबा मध्य प्रदेश से आया था। आशंका है कि आरोपितों ने अन्य लोगों से भी ठगी की है। इसका पता ढोंगी बाबा के पकड़े जाने पर ही चलेगा। ढोंगी बाबा को पकडऩे के लिए उसके संभावित ठिकानों पर पुलिस रेकी करा रही है।
-पकड़े गए ठगों से जेल में हुई थी पीडि़त की जान-पहचान
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीडि़त केवल दास किसी मामले में जेल गया था। इस दौरान आरोपित भी उसी जेल में बंद थे, जहां आपसी जान-पहचान हो गई। जेल से बाहर आने के बाद आरोपितों ने पीडित केवल दास को तंत्र-मंत्र क्रिया से पैसों व गहनों को दोगुना करने का लालच दिया। आरोपितों के बार-बार कहने के बाद पीडि़त उनके झांसे में आ गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

भाभी जी घर पर हैं फेम शिल्पा शिंदे ने कहा मैंने मेकर्स पर यौन उत्पीड़न का लगाया था झूठा आरोप

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
Bhabhiji Ghar Par Hain फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले भाभीजी के मेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के निर्माता पर...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

Durg Bribery Case: ऑडियो वायरल होते ही एक्शन, रिश्वत मांगने के आरोप में दो सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
दुर्ग : पुलिस विभाग ने रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। NDPS एक्ट से जुड़े एक मामले में कथित रूप से पैसे मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दो सब इंस्पेक्टरों को तत्काल...