Google Analytics Meta Pixel जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में जल्द पूरा करें: अरुण साव - Ekhabri.com

जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में जल्द पूरा करें: अरुण साव

रायपुर, 25 जून 2024: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) और नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक रायगढ़ कलेक्टोरेट में आयोजित की गई थी, जहां साव ने अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों को गुणवत्ता और समय-सीमा के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।

 

साव ने कहा कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। समय पर कार्य पूरे होने से जनता का विश्वास बढ़ता है और विभाग की छवि मजबूत होती है। उन्होंने जिले में चल रहे लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यों का समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा होना आवश्यक है, ताकि लागत न बढ़े और गुणवत्ता प्रभावित न हो। अधिकारियों को फील्ड में नियमित निरीक्षण करने और किसी भी समस्या पर उच्च अधिकारियों से सहयोग लेने की सलाह दी।

IMG 20240625 WA0031

जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए साव ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत हर घर में शुद्ध पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को मिशन मोड पर जल्द पूरा करने के लिए कहा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ और उप अभियंताओं को लक्ष्यों को तय कर हैंडओवर सर्टिफिकेशन के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग में मानव संसाधन बढ़ाने के लिए इंजीनियर्स की प्रतिनियुक्ति की बात कही और सब इंजीनियर्स की भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

 

रायगढ़ नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को बिजली, पानी, सफाई, सड़क आदि कार्यों को शासन के निर्देशानुसार तय कार्ययोजना के अनुसार करने के निर्देश दिए। साव ने अधिकारियों को तकनीकी दृष्टिकोण से कार्यों को करने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की सलाह दी।

Read Also  बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

 

इस समीक्षा बैठक में रायगढ़ के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल, जिला पंचायत के सीईओ जितेन्द्र यादव, नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक राकेश जायसवाल, पीएचई के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय सिंह, कार्यपालन अभियंता परीक्षित चौधरी तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता अमित कश्यप सहित जिले के सभी नगरीय निकायों के सीएमओ और अभियंता उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *