- विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों के प्रश्नों और समस्याओं का हो रहा समाधान
रायपुर, 25 जून 2024। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा इस वर्ष द्वितीय मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन किया जा रहा है। मंडल की अध्यक्ष रेणु जी पिल्ले के संरक्षण में और सचिव पुष्पा साहू के आदेशानुसार, यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए है जो प्रथम मुख्य परीक्षा में पंजीकृत थे। इसमें पूरक श्रेणी के, अनुत्तीर्ण और उत्तीर्ण विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं।
विद्यार्थी, पालक और शिक्षक द्वितीय मुख्य परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देशों, समस्याओं और समाधान के लिए 24 जून 2024 से 02 जुलाई 2024 तक प्रातः 10:30 बजे से सायं 05:00 बजे तक मंडल के टोल फ्री नंबर 18002334363 पर संपर्क कर सकते हैं।
उपसचिव जे.के. अग्रवाल के मार्गदर्शन और हेल्पलाइन नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में, मंडल के सहायक प्राध्यापक प्रीति शुक्ला, राजेन्द्र दुबे, मनीषी सिंह, गीता मिश्रा और प्रभात पाण्डे द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रश्नों और समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।
हेल्पलाइन के द्वितीय दिवस पर टोल फ्री नंबर पर जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, खैरागढ़, बलरामपुर, कवर्धा, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, कांकेर, जशपुर, कोरबा, मानपुर मोहला, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, जगदलपुर और गरियाबंद जिलों से विभिन्न प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इनमें प्रमुख प्रश्न हैं:
- द्वितीय मुख्य परीक्षा संबंधी फार्म भरने की तिथि।
-
उत्तीर्ण विद्यार्थियों का भी फार्म भरने का योग्यता।
-
फार्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज।
-
ऑनलाइन फार्म भरने में पेमेंट समस्याएँ।
-
दसवीं पूनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का परिणाम।
-
द्वितीय मुख्य परीक्षा में अंक कम होने पर समाधान।
-
परीक्षा केंद्र और प्रवेश पत्र की जानकारी।
मंडल द्वारा जारी टोल फ्री नंबर विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण साधन साबित हो रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...