Google Analytics Meta Pixel 10वीं-12वीं बोर्ड द्वितीय मुख्य परीक्षा को लेकर टोल फ्री नंबर जारी, विद्यार्थियों के हर समस्या का होगा समाधान - Ekhabri.com

10वीं-12वीं बोर्ड द्वितीय मुख्य परीक्षा को लेकर टोल फ्री नंबर जारी, विद्यार्थियों के हर समस्या का होगा समाधान

 

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं में फेल हुए छात्रों के लिए एक और मौका है। इस सत्र से बोर्ड की मुख्य परीक्षा दो बार होगी। दरअसल छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर की अध्यक्ष रेणु जी पिल्ले के संरक्षण में एवं सचिव पुष्पा साहू के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा इस वर्ष द्वितीय मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन किया जा रहा है। द्वितीय मुख्य परीक्षा में ऐसे विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते है जो प्रथम मुख्य परीक्षा में पंजीकृत हो ऐसे समस्त विद्यार्थी जो पूरक श्रेणी में है, अनुत्तीर्ण है अथवा उत्तीर्ण है, वे सभी द्वितीय मुख्य परीक्षा में शामिल होने आवेदन कर सकते है। विद्यार्थी/पालक/शिक्षक द्वितीय मुख्य परीक्षा के संबंध में दिशा निर्देश समस्या समाधान के लिए मण्डल के टोल फ्री नंबर में प्रातः 10ः30 बजे से सायं 05ः00 बजे तक 24 जून 2024 से 02 जून 2024 तक संपर्क स्थापित कर सकते है।इस हेतु हेल्पलाईन नम्बर 18002334363 संचालित किया जा रहा है। उपसचिव जे0के0 अग्रवाल के मार्गदर्शन, हेल्पलाइन नोडल अधिकारी डॉ0 प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व मण्डल के सहायक प्राध्यापक श्रीमती प्रीति शुक्ला, श्री राजेन्द्र दुबे, श्रीमती मनीषी सिंह, श्रीमती गीता मिश्रा, श्री प्रभात पाण्डे द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रश्नों/समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। हेल्पलाईन के द्वितीय दिवस में टोल फ्री नंबर पर जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, खैरागढ़, बलरामपुर, कवर्धा, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, कांकेर, जशपुर, कोरबा, मानपुर मोहला, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, जगदलपुर, गरियाबंद जिलो से विभिन्न प्रश्न पूछे जा रहे है। इन प्रश्नों में जो प्रमुखता से बात पूछी जा रही वे इस प्रकार हैं।

 

द्वितीय मुख्य परीक्षा संबंधी फार्म भरने की तिथि जो बच्चे सभी विषयों में उत्तीर्ण हो गये है वे भी शामिल हो सकते है क्या फार्म भरने के लिए क्या-क्या दस्तावेज लगेगा। ऑनलाईन फार्म भर रहा हं, तो पेमेंट सक्सेस नही दिखा रहा है जबकि पैसा कट गया है। दसवी पूनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट कब आयेगा, विद्यालय से फार्म कैसे भरना है, यदि द्वितीय मुख्य परीक्षा में अंक कम हो गया तो कैसे करेंगे? द्वितीय परीक्षा का केंद्र कहां मिलेगा? द्वितीय मुख्य परीक्षा का फीस कितना है? प्रवेश पत्र कब मिलेगा? जैसे प्रश्न हेल्पलाईन में पूछे गए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार 

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *