Google Analytics Meta Pixel बच्चों को शिक्षा और संस्कार से परिपूर्ण करें : टंकराम वर्मा - Ekhabri.com

बच्चों को शिक्षा और संस्कार से परिपूर्ण करें : टंकराम वर्मा

 

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा बुधवार को बलौदाबाजार स्थित स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट एमडीव्ही विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्स्व में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर वर्मा ने मुख्यमंत्री क़े सन्देश का वाचन किया और नव प्रवेशित नन्हे मुन्ने बच्चों का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कराकर अभिनन्दन किया गया तथा निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्य पुस्तको का वितरण किया गया।

 

राजस्व मंत्री वर्मा ने नव प्रवेशित बच्चों एवं शाला परिवार को नए शिक्षा सत्र की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा रुपी अस्त्र से कोई भी लड़ाई जीता जा सकता है। जीवन में आगे बढ़ने और सफलता के लिए शिक्षा जरूरी है। बच्चों को शिक्षा व संस्कार देकर एक कर्तव्यनिष्ट व्यक्ति बनाना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। शिक्षकों को अपनी इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद, कला -संस्कृति में भी आगे बढ़े। स्कूल जाने में कोताही बिलकुल भी ना करें। पालक भी बच्चों क़े पढ़ाई क़े महत्व को समझें और स्कूल नियमित रूप से भेजें। उन्होंने कहा कि आज जो उत्साह यहां दिख रहा है वह उत्साह पूरे साल भर बनी रहे। इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने शिक्षा सत्र 2023-24 में कक्षा 12 वीं एवं 10 वीं क़े बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त बलौदाबाजार विधान सभा क़े विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और 10 -10 हजार रुपये देने की घोषणा क़ी।

 

 

कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि 26 जून से जिले क़े स्कूलों में नया शिक्षा सत्र प्रारम्भ हो रहा है। जिले क़े स्कूलों में शाला प्रवेश उत्साह क़े साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में लागू नई शिक्षा नीति का पालन करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने विभागीय अमलों एवं पालकों से सहयोग क़ी अपील क़ी। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल ने भी सम्बोधित किया।

Read Also  साइबर फ्रॉड से बचाएंगे सरकार के ये दो पोर्टल

 

इन बच्चों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा सत्र 2023-24 में कक्षा 12 वीं एवं 10 वीं बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें कक्षा 12 वीं के कोपल अम्बष्ट, प्रीति यादव, डॉली पटेल एवं अदिति साहू तथा कक्षा 10 वीं के निधि साहू शामिल हैं। इस अवसर पर सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत स्कूली छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण किया गया तथा संस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव डॉ सनम जांगड़े,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुमन वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विजय केशरवानी, नरेश केशरवानी सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक, पालक एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *