औरैया : उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में एक कलयुगी मां द्वारा अपने बच्चों को पानी में डुबाकर तड़पा-तड़पाकर मारने की हैरतंगेज वारदात सामने आईं है। इस वारदात में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई जिनके शव बंबा (छोटी नहर) के किनारे पड़ा मिला जबकि एक बच्चा मौके पर जिंदा मिला है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचेऔर मामले की जांच शुरू कर दी है।
तीन बच्चों की तड़प-तड़पकर हुई मौत
घटना औरैया कोतवाली और फफूंद थाना क्षेत्र के बॉर्डर की है। फफूंद थाना क्षेत्र के अटा बरौआ की रहने वाली प्रियंका के पति की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है। उसके चार बच्चे हैं। अभी वह अपने चचेरे देवर के साथ रह रही थी। गुरुवार सुबह प्रियंका अपने चारों बच्चो को लेकर घर से निकल गई और कोतवाली औरैया के बॉर्डर पर स्थित केशमपुर घाट नब्बे के पास पहुंची। वहां उसने अपने बच्चों को पानी में डुबोकर मारने का प्रयास किया इसमें चार साल, पांच साल और डेढ़ साल के मासूम की तड़प तड़पकर मौत हो गई। इसके बाद उसने तीनों के शव बांबे के किनारे ही फेंक दिए जबकि एक बच्चा जिसकी उम्र 6 साल है, वह किसी तरह बच गया।
बच्चे रखने को राजी नहीं था देवर, इसलिए मार डाला
प्रियंका का देवर उसे तो चाहता था लेकिन बच्चों को साथ रखने को लेकर वह राजी नहीं था। रोज बच्चों को लेकर कलह होने लगी थी। घटना से पहले कल सुबह उसकी देवर से कहासुनी हुई थी। शुरुआती तौर पर घरवालों से झगड़े के बाद गुस्से में बच्चों की हत्या करने की बात सामने आ रही है। देवर से कुछ बात को लेकर लड़ाई हो गई तो प्रियंका बच्चों को लेकर घर से भाग आई। कह कर गई थी कि ‘हम मरने जा रहे हैं।’ वह चार बच्चों को लेकर नदी किनारे पहुंच गई और उनमें से तीन को पानी में डुबो-डुबोकर मार डाला। इस दौरान बड़ा बेटा बच निकलने में कामयाब हो गया।
इलाके के बच्चों से प्यार से पूछताछ करने में जुटी पुलिस
स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी जिसके बाद जनपद में हड़कंप मच गया। मौके पर आलाधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने तीनों मृत पड़े बच्चों को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम की कारवाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला प्रियंका को हिरासत में ले लिया है जबकि इस वारदात में क्षेत्र बच्चों से पुलिस प्यार से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...