Covid 19 की महामारी में चहुँओर निराशा ही निराशा की खबरें आती हैं ,वंही धमतरी के एक जिला पंचायत से एक सुखद आत्मनिर्भरता की कहानी सामने आरही है। जो हमे सम्बल और आत्मनिर्भरता की सार्थक उद्हारण प्रस्तुत करता है ।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जिले में जहां जिला प्रशासन सहित जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाएं और आमजन द्वारा अनेक सुरक्षात्मक कवायद की जा रही है, वहीं ’बिहान’ समूह की महिलाएं भी इसमें अपनी महत्ती भूमिका निभा रहीं हैं। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के संक्रमण से बचने के लिए स्वच्छता, साबून अथवा हैंड वॉश से हाथ धुलाई के साथ ही मास्क लगाना काफी जरूरी है। मास्क लगाने से वायरस के फैलने की संभावना कम होती है। जिले में इसकी आवश्यकता को ध्यान में रख ’बिहान’ समूह की महिलाओं ने मास्क तैयार करने की ठानी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नम्रता गांधी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य आजीविका मिशन ’बिहान’ की 48 स्वसहायता समूह की 329 महिलाओं द्वारा जिले में मास्क तैयार किया जा रहा है। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, हाथकरघा विभाग और स्वयंसेवी संस्थाएं तकनीकी सहयोग प्रदाय कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि महिलाओं द्वारा अब तक एक लाख 552 मास्क तैयार किए गए और 15 रूपए प्रति मास्क दर से 56 हजार 403 मास्क बेचे गए। महिलाओं द्वारा मास्क का विक्रय स्थानीय बाजार, रेडक्रॉस सहित नगर पंचायत, पुलिस, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, विद्युत, वन और कृषि विभाग को किया गया। इससे उन्हें अब तक आठ लाख 46 हजार 45 रूपए की आमदनी हुई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...