राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। उत्तराखंड में भूस्खलन से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात के कारण मलबा गिरने से 64 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी अत्यधिक बारिश हो रही है। असम में भीषण बाढ़ से स्थिति गंभीर हो गई है और राज्य के 29 जिलों में 22 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में अगले दो दिन मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है और 16 राज्यों को अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान पूर्वी राजस्थान, गुजरात, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भरपूर बारिश हुई। इसके अलावा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। उत्तराखंड के चमोली जिले में भनेरपानी-पीपलकोटी नागा पंचायत रोड और अंगथला रोड पर मलबा गिरने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही बंद हो गई। गंगोत्री के देवगढ़ में भारी बारिश से गोमुख फुटपाथ पुल बह गया। इसकी वजह से 30-40 तीर्थयात्री फंस गए। एसडीआरएफ ने तीर्थयात्रियों को नदी पार कराया। देहरादून और हरिद्वार में गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई।
16 राज्यों में आज-कल भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने उत्तराखंड में शनिवार और रविवार को भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया। इसके अलावा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, गोवा और आंतरिक कर्नाटक में शनिवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल, मध्य प्रदेश, बंगाल, ओडिशा, केरल, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए यलो अलर्ट है। इसी तरह, रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और असम के लिए ऑरेंज और पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, त्रिपुरा, मिजोरम, केरल और तमिलनाडु के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
May 3, 2026 /
रायपुर, 3 मई 2026।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में विकसित भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस परियोजना का लोकार्पण किया। ...
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...
By User 6 /
May 5, 2026 /
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...
By User 6 /
May 7, 2026 /
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...