Google Analytics Meta Pixel बारिश में रखें सफाई का खयाल, वरना हो जायेंगे आप बीमारियों का शिकार - Ekhabri.com

बारिश में रखें सफाई का खयाल, वरना हो जायेंगे आप बीमारियों का शिकार

बारिश के मौसम में पेट, त्वचा आदि से संबंधित संक्रमण होने की आशंका बहुत ज्यादा रहती है। जरा-सी भी लापरवाही से आप डायरिया, पेचिश, टाइफाइड, कृमि संक्रमण, डेंगू, मलेरिया व त्वचा संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। इन सबसे बचने के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, मच्छरदानी का उपयोग करें, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें, नियमित रूप से हाथ धोएं, हाथ मिलाने से बचें।

बाढ़ के दौरान और बाद में रहें सावधान

बाढ़ के दौरान और उसके बाद होने वाली बीमारियों में हैजा, हेपेटाइटिस ए और ई (पीलिया), टाइफाइड, लेप्टोस्पायरोसिस, डेंगू, मलेरिया आदि प्रमुख हैं।

 

डेंगू, मलेरिया व फाइलेरिया से बचना जरूरी

बारिश में जलजमाव, गंदगी, लंबे समय तक कीचड़ रहने और सड़ते पानी की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना भी बेहद जरूरी है। ये बीमारियां मच्छर, मक्खी और अन्य कीड़ों के माध्यम से फैलती हैं, जैसे मच्छरों से डेंगू, मलेरिया और फाइलेरिया हो सकता है। मक्खियां और कीड़े बुखार, दस्त, टाइफाइड आदि का कारण बन सकते हैं। इन सभी बीमारियों का प्रसार रोकने के लिए किसी भी स्थिति में अपने आसपास जलजमाव न होने दें। साथ ही अपने पर्यावरण को भी बहुत साफ-सुथरा रखने का ध्यान रखें।

WhatsApp Image 2023 07 19 at 11.22.34 AM

बारिश में बैक्टीरिया, धूल के कण, तिलचट्टे और फफूंद का बढ़ना आम है, जो अस्थमा और एलर्जी को बढ़ा सकते हैं। यहां तक कि इससे गले में घरघराहट, खांसी और एलर्जी संबंधी अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं। इस दौरान वृद्ध लोगों के फिसलकर गिरने से चोट लगने की आशंका भी रहती है। इनमें कूल्हा और कलाई की हड्डी का टूटना बहुत आम चोट है। भारी बारिश और बाढ़ यात्रा में भी खलल डाल सकती है, जो सीधे मायोकार्डियल इंफार्क्शन, आपातकालीन प्रसूति जैसी चिकित्सा और आपातकालीन सेवाओं को प्रभावित कर सकती है।

Read Also  रायपुर में कचरा प्रबंधन सुधार हेतु 11 ई-वाहनों की शुरुआत

 

बरतें ये सावधानियां

  • आवासीय स्थान को साफ एवं सूखा रखने का प्रयास करें।

  • जहां भी जरूरत हो मास्क का प्रयोग करें।

  • हृदय रोग, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस आदि के रोगियों को अपने साथ पर्याप्त मात्रा में दवाएं रखनी चाहिए और कोई भी खुराक नहीं छोड़नी चाहिए।

  • बुजुर्गों को गिरने से लगने वाली चोट से बचाने के लिए उनकी देखभाल किए जाने की जरूरत है। खासकर स्वजन को घर और बाथरूम के फर्श को स्वच्छ और सूखा रखने का ध्यान रखना चाहिए। घर और बाथरूम में उचित रौशनी का होना भी जरूरी है।

-किसी भी चिकित्सा या आपातकालीन स्थिति में अस्पताल में इलाज कराएं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *