Google Analytics Meta Pixel कलर्ड बालों के केयर के लिए फॉलो करें ये टिप्स - Ekhabri.com

कलर्ड बालों के केयर के लिए फॉलो करें ये टिप्स

अपने बालों में कलर लगाना किसे नहीं पसंद। चाहे सफेद बालों को काला करने की बात हो या फिर काले बालों को रंग बिरंगा बनाने की ये सब कुछ आपके स्टाइल को ज्यादा निखारता है। इंस्टाग्राम का इस्तेमाल बढ़ने के बाद से कई सारे ट्रेंड्स और भी ज्यादा वायरल होने लगे हैं और लोग अपने बालों को लेकर तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट्स करने लगे हैं। हेयर कलर ट्रेंड्स काफी ज्यादा वायरल होने लगे हैं और इसके कारण ब्यूटी ट्रीटमेंट्स करवाए जाते हैं। पर क्या आपने नोटिस किया है कि जब भी किसी महंगे सैलों में आप बालों का ट्रीटमेंट करवाने की कोशिश करती हैं तो वो आपको हेयर केयर प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए जोर देते हैं।

महंगे शैम्पू, कंडीशनर आदि को दिखा कर ये कहा जाता है कि इसके जरिए आपके बालों के कलर को प्रिजर्व किया जा सकेगा और ये आपके बालों के लिए जरूरी है। ये महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स को बेचने का तरीका ही है।
क्या वाकई सल्फेट फ्री शैम्पू की है बहुत जरूरत?

आपको एक बात बता दें कि सल्फेट फ्री शैम्पू वैसे तो बालों के लिए अच्छा होता है, लेकिन ये जरूरी नहीं है कि आप बालों के कलर को बचाने के लिए इसका इस्तेमाल करें। शैम्पू नहीं पानी आपके बालों का असली दुश्मन है जिससे आपके बालों का कलर चला जाता है।

आपको अपने कलर ट्रीटेड बालों को पानी के डैमेज से बचाना चाहिए। इसके लिए आप इन तीन टिप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।

1. अपने बालों को कम धोएं
पानी से आपके बालों को बचाने का सीधा सा कारण ये है कि पानी आपके बालों को स्वेल करता है यानी फुलाता है। सल्फेट्स के साथ ये नहीं होता है और इसलिए पानी आपके बालों का असली दुश्मन है। इस स्वेलिंग के कारण बालों में पोर्स बन जाते हैं और यही कारण है कि आपके बालों का रंग जल्दी निकलता है। अपने बालों को अगर आप हर दूसरे दिन धोती हैं या गर्मियों के समय आप इन्हें हर दिन धोती हैं तो इसके कारण बालों का कलर जाएगा।

Read Also  अपनी शादी के लिए ट्रेन में गहने चुराते हुए पकडा गया युवक

अगर आपने नए-नए बाल कलर करवाए हैं तो उन्हें धोने की फ्रीक्वेंसी कम कर दें। इससे आपका हेयर कलर ज्यादा दिन चलेगा।

2. बालों को निचोड़ना भी है जरूरी
आप गीले कपड़ों को जरूर निचोड़ती होंगी। उनमें से एक्स्ट्रा पानी निकालने के लिए। ऐसे में कपड़े जल्दी सूखते हैं और उनमें वाटर डैमेज कम होता है। यही हाल है बालों का भी। अगर आपके बालों में कलर लगा है तो उन्हें वाटर डैमेज से बचाने के लिए आप नहाने के तुरंत बाद उन्हें अच्छे से निचोड़ सकती हैं। ऐसा करने से एक्स्ट्रा पानी उनमें से जल्दी निकलेगा और बालों में पोर्स भी नहीं बनेंगे।

3. ब्लो ड्राई करने की कोशिश करें
वैसे तो बालों के लिए हीट अच्छी नहीं होती है, लेकिन आप ब्लो ड्राई करना ट्राई करें। हां, ये जरूर करें कि हीट अप्लाई करने से पहले हीट प्रोटेक्टेंट्स यूज कर लें। इसी के साथ, जब बालों को ब्लो ड्राई करें तो कम से कम 15 सेंटीमीटर का गैप ड्रायर और बालों के बीच रखें। साथ ही साथ हीटिंग डिवाइस को ऊपर से नीचे की ओर मोशन में चलाती रहें।

अगर आपको कलर प्रोटेक्शन के लिए शैम्पू चुनना है तो Amodimethicone जैसे इंग्रीडिएंट्स चुनें। ये आपके हेयर कलर को सही मायने में प्रोटेक्ट करने में मदद करता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...