रायपुर, 3 मई 2026।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में विकसित भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस परियोजना का लोकार्पण किया।

करीब 36 किलोमीटर लंबी यह जंगल सफारी घने जंगलों, ऊँची पहाड़ियों और समृद्ध जैव विविधता के बीच तैयार की गई है, जिससे पर्यटकों को प्राकृतिक वातावरण में रोमांचक अनुभव मिलेगा। यह सफारी लगभग 352 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले अभ्यारण्य का हिस्सा है, जिसका मुख्य प्रवेश द्वार भोरमदेव मंदिर के समीप करियाआमा क्षेत्र में बनाया गया है।
कार्यक्रम के दौरान नेचर गाइड को जिप्सी की चाबी और टेंट कैंपिंग सामग्री वितरित की गई, वहीं महिला स्व-सहायता समूहों को बर्तन किट प्रदान की गई। इसके बाद अतिथियों ने दूरदूरी जलप्रपात तक सफारी भ्रमण भी किया।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह सफारी प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी और इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि स्थानीय युवक-युवतियों को गाइड के रूप में प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जंगल, जल और पहाड़ किसी भी क्षेत्र को पर्यटन के लिए विशेष बनाते हैं। भोरमदेव क्षेत्र अपनी प्राकृतिक संपदा के कारण पहले से ही प्रसिद्ध है और अब यह सफारी इसे और अधिक पहचान दिलाएगी।
सांसद संतोष पाण्डेय ने इसे कबीरधाम जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और अन्य राज्यों से भी पर्यटक आकर्षित होंगे।
वन विभाग के अनुसार, इस परियोजना का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ जैव विविधता संरक्षण और स्थानीय विकास को सुदृढ़ करना है।
सफारी के प्रमुख आकर्षण स्थल
भोरमदेव जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को कई प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा, जिनमें टेडगा सालेह ग्रास लैंड, जैतपुरी ग्रास लैंड, बर खोल्हा व्यू प्वाइंट, बकोदा ग्रासलैंड, दूरदूरी झरना, भाई-बहन कोरा, बाजार डोंगरी और कारियाआमा प्रमुख हैं।
भोरमदेव जंगल सफारी को राज्य में इको-टूरिज्म के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की संभावना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
By User 6 /
April 28, 2026 /
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...
By User 6 /
April 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने ऑनलाइन बेटिंग और डिजिटल गेमिंग की लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार के गया जिले का एक बी-फार्मा छात्र, जो सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई...
By User 6 /
April 27, 2026 /
रायपुर, 26 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आयोजित यूथ फेस्ट-2026 युवाओं के उत्साह, रचनात्मकता और सीखने के जज्बे का केंद्र बनकर उभरा। इस दौरान आयोजित प्रेरक सत्र में वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने युवाओं को फिट रहने, सकारात्मक सोच अपनाने और परिवार...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
By User 6 /
April 27, 2026 /
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...
By User 6 /
April 27, 2026 /
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...
By User 6 /
April 28, 2026 /
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...
By User 6 /
April 27, 2026 /
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...