रायपुर, 3 मई 2026।छत्तीसगढ़ में आयोजित सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ का दौरा कर जनकेंद्रित शासन की मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री के आगमन पर ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया और क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मुख्यमंत्री सबसे पहले पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम भैंसामुड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने बजरंग बली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद गांव के मध्य स्थित बरगद के विशाल वृक्ष के नीचे जनचौपाल का आयोजन किया गया, जहां उन्होंने सीधे ग्रामीणों से संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सुशासन तिहार 1 मई से 10 जून तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इस दौरान उन्होंने राशन, पेयजल, बिजली, नमक-शक्कर वितरण, पटवारी से जुड़े मामलों सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनचौपाल में महिला सशक्तिकरण की झलक भी देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से बातचीत की और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 8 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, जो आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने चंदागढ़ और भैंसामुड़ा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें सामुदायिक भवन, मिनी स्टेडियम, सीसी रोड निर्माण और बच्चों के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराने जैसे कार्य शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों को इन योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्रहण, चरण पादुका योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को अब आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र सहित कई सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं, जिससे प्रशासनिक प्रक्रिया सरल हुई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सुशासन का अर्थ केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे जनभागीदारी और शासन के बीच मजबूत संवाद का संदेश गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...