भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय उर्फ विजेन्द्र राय के अवैध ढाबे को आज बुलडोजर चलवाकर नेस्तनाबूद कर दिया गया। दुर्ग से उतई रोड पर मरोदा में बीएसपी की लगभग 10 हजार वर्ग फीट जमीन पर पिंकी राय का अवैध कब्जा था। इस कब्जे वाली जमीन पर छत्तीसगढ़ फैमिली ढाबा का संचालन किया जा रहा था। मारपीट और अपहरण के मामले में जेल में बंद पिंकी राय पर 25 से भी ज्यादा अपराध कायम है।
ग्लोब चौक पर पिछले दिनों हुए गोलीकांड के बाद बीएसपी प्रवर्तन विभाग की आक्रामकता देखते बन रही है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बीएसपी प्रवर्तन विभाग की टीम ने उतई रोड पर मरोदा स्थित छत्तीसगढ़ फैमिली ढाबा पर बुलडोजर चलवा दिया। ढाबे का संचालन बीएसपी की जमीन पर अवैध निर्माण कर हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय उर्फ विजेन्द्र राय द्वारा किया जा रहा था। इस समय पिंकी राय जेल में बंद है। उसके खिलाफ नेवई सहित अलग-अलग थानों में हत्या का प्रयास, बलवा, मारपीट जैसे 25 से भी ज्यादा अपराध कायम है।
गौर हो कि जुलाई 2021 को हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय की कार पर दूसरे प्रतिद्वंद्वी गैंग ने मरोदा टंकी क्षेत्र में गोली चला दी थी। वहीं, 23 मई 2024 को विपिन सिरसाम का नगर निगम रिसाली के तामेश दुकान के पास रात 10 बजे अपहरण किया। पहले उससे मारपीट की और उसके बाद पिंकी राय, शैलेष निर्मलकर एवं ओम चौधरी ने नीले रंग की एक्सयुवी 700 कार में बैठाकर अपनी दुकान राय ट्रेडर्स आफिस में ले गए। दुकान का शटर बंद कर तीनों ने विपिन के साथ मारपीट की। इस मामले में रिपोर्ट पर अपराध कायम कर गिरफ्तारी हुई थी।
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि बीएसपी द्वारा असामाजिक तत्वों के अवैध कब्जों को ध्वस्त करने अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बदमाश पिंकी राय के अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई में सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल उपलब्ध कराया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...