रायपुर, 12 जुलाई 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की स्वस्थता और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य भर से आई हुई हजारों मितानिन बहनों के सामने मुख्यमंत्री ने उनके बैंक खातों में सीधे प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर की शुरुआत की। उन्होंने 90 करोड़ 8 लाख 84 हजार 20 रुपए का अंतरण रिमोट बटन दबाकर किया, जिससे राज्य की 72 हजार मितानिन बहनों के खातों में यह राशि पहुंची।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पहले मितानिन बहनों को कई चरणों में अटक-अटक कर राशि मिलती थी, लेकिन अब हर महीने उनके खातों में समय पर पैसे पहुंचेंगे। उन्होंने मितानिन बहनों के समर्पण और योगदान को छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था का आधार बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मितानिन बहनों ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बागडोर संभाली है और उनकी मेहनत के कारण ही छत्तीसगढ़ में संस्थागत प्रसव की दर बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर मितानिन पासबुक भी वितरित की और उन्हें शाल व श्री फल से सम्मानित किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, इंद्र कुमार साहू, और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...