Google Analytics Meta Pixel 17 लाख की शराब सात लोग एक साथ बैठकर पी गए - Ekhabri.com

17 लाख की शराब सात लोग एक साथ बैठकर पी गए

चंडीगढ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित प्लेब्वॉय क्लब में रात दो बजे तक एक पार्टी चली। इस पार्टी में एनआरआइ मेहमान समेत सात लोग शामिल हुए थे। इस टेबल का बिल आया तो वह 20 लाख रुपये आया था। इस बिल में एनआरआइ मेहमान की ओर से ऑडर की गई 17 लाख रुपये की महंगी शराब थी। यह पता चलने के बाद पुलिस के साथ एक्साइज विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है कि इतनी महंगी शराब कहां से आई।
पिछले दिनों क्लब में एक एनआरआइ ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की, जिसमें महंगी वाइन और शैंपेन की जमकर बौछार हुई। रात दो बजे तक सात लोग पार्टी कर रहे थे। बाद में पुलिस ने छापा मारकर क्लब को बंद कराया। छानबीन में पता चला कि एक टेबल का बिल 20 लाख रुपये आया है। उसमें भी अकेले 17 लाख की महंगी शराब परोसी गई है।
अब चंडीगढ़ एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने क्लब मालिकों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। नोटिस में क्लब मालिकों से एनआरआइ गेस्ट को सर्व की गई महंगी वाइन और शैंपेन का रिकॉर्ड पेश करने को कहा गया है। क्लब मालिकों को 18 दिसंबर को एडिशनल एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके पोपली के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।
उधर, पुलिस ने प्लेब्वॉय क्लब के छह मालिकों के खिलाफ डीसी के आदेशों की अवहेलना करने और रात दो बजे तक क्लब खोले रखने के मामले में धारा-188 के तहत केस दर्ज किया है। क्लब में जिस एनआरआइ गेस्ट का बिल 20 लाख रुपये बना था। उसमें 104 सुला शैंपेन, जिसकी कीमत सात लाख 40 हजार,  45 शनदों शैंपेन,  जिसकी कीमत छह लाख 40 हजार, 11 प्रीमियम शैंपेन डोम तीन लाख 13 हजार,  85 ड्रिक्स 38 हजार की और दो अंग्रेजी महंगी शराब, जिसकी कीमत 16 हजार थी। एनआरआइ को कुल 17.31 लाख की शराब सर्व की गई थी, जबकि बिल 19 लाख 84 हजार 955 रुपये बना था। विदेशी गेस्ट की शिकायत पर जवाब मांगा गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...