Google Analytics Meta Pixel स्मार्ट सिटी परियोजना लेटलतीफी की चढ़ी भेंट - Ekhabri.com

स्मार्ट सिटी परियोजना लेटलतीफी की चढ़ी भेंट

राजधानी के नवा रायपुर अटल नगर स्मार्ट सिटी परियोजना लगातार लेट लतीफी की भेंट चढ़ रही है। अभी भी कई प्रोजेक्ट के काम अधूरे हैं। केवल 80 फीसदी काम हो पाया है। वहीं, परियोजना के शेष निर्माण कार्यों को नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है, जबकि 30 जून तक इसे पूरा करना था।

 

 

 

इस बीच, केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि मार्च 2025 तक बढ़ा दी है। इससे अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को और समय मिल गया है। 40 करोड़ की लागत से मंत्रालय और इंद्रावती में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग अगस्त तक पूरा हो जाएगा। इससे आमलोगों के साथ कर्मचारियों और अधिकारियों को बेहतर सुविधा मिल पाएगी।

 

 

 

नवा रायपुर स्मार्ट सिटी और सुंदर बनाने के लिए स्मार्ट सिटी ने कई प्रोजेक्ट शुरू किए थे। कई बड़े प्रोजेक्ट अभी भी अधूरे हैं। नवा रायपुर में स्मार्ट सिटी वर्ष 2017-18 में शुरू हुई थी। स्मार्ट सिटी को 918 करोड़ की लागत से जून 2024 तक 52 प्रोजेक्ट कंपलीट करना था। इनमें से 35 पूरे हो चुके हैं, जबकि 17 प्रोजेक्ट अधूरे पड़े हैं। हालांकि बचे प्रोजेक्ट 125 करोड़ की लागत से पूरा होना है। अधिकारी लेटलतीफी का ठीकरा ठिकेदारो पर ही फोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि पुराने ठेकेदार ने धोखा दिया, जिसके कारण लेट हुआ है। अब कार्य तेज गति से चल रहा है और नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

 

 

 

नवा रायपुर अटलनगर स्मार्ट सिटी के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए करीब पांच महीने पहले नई निविदा बुलाकर नए ठेकेदारों को ठेका दिया गया है। नवा रायपुर अटल नगर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन कार्यों में सेंध जलाशय में निर्माण कार्य, बस पार्किंग, मंत्रालय के चारों तरफ उद्यान, फसाड वर्क, आवासीय कॉलोनियों में उद्यान सुधार कार्य, स्ट्रीट लाइट, बस स्टॉफ/शेल्टर, मुक्तिधाम निर्माण, सीबीडी रेलवे स्टेशन के पीछे सड़क व पार्किंग, नार्थ क्लब निर्माण, सीवरेज लाइन, रिसाइकिलिंग वाटर प्रोजेक्ट, स्कूल व आंगनबाड़ी भवन सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। कुल मिलाकर 125 करोड़ का काम अभी भी बाकी है जो कि मार्च 2025 पूरा करना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *