Google Analytics Meta Pixel सरगुजा में केंद्रीय राज्य मंत्री का दौरा, आंगनबाड़ी केंद्रों और सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण - Ekhabri.com

सरगुजा में केंद्रीय राज्य मंत्री का दौरा, आंगनबाड़ी केंद्रों और सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

रायपुर, 28 जुलाई 2024: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने आज सरगुजा जिले का दौरा किया। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उनके साथ थीं। मंत्री ठाकुर ने आंगनबाड़ी केंद्रों और सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने अंबिकापुर के पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ श्रवण कार्यक्रम में भाग लिया।

Read Also  Virat-Anushka visit Vrindavan: ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस लौटकर विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन ,प्रेमानंद महाराज से की भक्ति मार्ग पर चलने की बात


IMG 20240728 WA0026
IMG 20240728 WA0026

दौरे के दौरान, ठाकुर ने दर्रीपारा स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और परिवार से बिछड़ी महिलाओं को उनके परिवार से मिलाने की पहल करने को कहा। संरक्षण अधिकारी ने बताया कि अब तक 315 परिवारों को जरूरी परामर्श देकर बचाया गया है।

IMG 20240728 WA0027
IMG 20240728 WA0027

इसके बाद, ठाकुर ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया और सुपोषण चौपाल लगाकर महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने इंदिरा नगर, नवापारा, और बंगालीपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान, गोदभराई कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को तिलक लगाकर नारियल, चना, गुड़, फल, सब्जी, और श्रृंगार सामग्री भेंट की गई। ठाकुर ने बच्चों को खीर खिलाकर अन्न-प्राशन्न किया। नवापारा आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मंत्री से मुलाकात कर आय बढ़ाने के विषय पर चर्चा की।

 

आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। ठाकुर ने सभी को पेड़ लगाने और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने की प्रेरणा दी। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया। ठाकुर ने महिलाओं से अपील की कि वे बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजें और केंद्र की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

Read Also  आज का राशिफल

 

इसके बाद ठाकुर ने ‘मन की बात’ श्रवण कार्यक्रम में भाग लिया, जहां अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, कलेक्टर विलास भोसकर, और अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *