Google Analytics Meta Pixel तीसरा मैडल हासिल करने से चूकीं मनु भाकर : 25m पिस्टल में चौथा स्थान किया हासिल, फिर भी लिख दिया नया इतिहास - Ekhabri.com

तीसरा मैडल हासिल करने से चूकीं मनु भाकर : 25m पिस्टल में चौथा स्थान किया हासिल, फिर भी लिख दिया नया इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर शनिवार को ओलंपिक में इतिहास रचने से चूक गईं। पेरिस 2024 ओलंपिक में 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में उनसे पदक जीतने की उम्मीदें बहुत अधिक थीं; हालांकि, वह चौथे स्थान पर रहीं। अगर वह पदक जीततीं, तो यह इन खेलों में उनका तीसरा पदक होता, जिससे वह एक ही ओलंपिक स्पर्धा में तीन पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन जातीं। दुर्भाग्य से किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही तय कर रखा था।  

 

मनु ने शूटऑफ में गंवाया मेडल

मनु की इस फाइनल में शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन उन्होंने वापसी की। मनु ने कुल 28 अंक बनाए। पहले चरण में मनु ने तीन सीरीज में दो, चार, चार अंक बनाए। एलिमिनेशन में उन्होंने तीन, पांच, चार, चार और दो अंक बनाए। आठवीं सीरीज में वे तीसरे स्थान के लिए हंगरी की वेरोनिका मेजर के साथ बराबरी पर थे। इस सीरीज में मनु एक शॉट से पीछे रह गए दुर्भाग्य से वह तीसरे अवसर पर जीत हासिल नहीं कर सकी और मनु की जगह वेरोनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया है। यहीं पर मनु का सफर खत्म हो गया।

 

एक ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वालीं पहली भारतीय

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतकर अपने अभियान का समापन किया। इसके साथ ही उन्होंने ओलंपिक इतिहास में सबसे सफल भारतीय एथलीट के रूप में अपना नाम दर्ज करा लिया है। मनु के अलावा कोई भी अन्य भारतीय एथलीट एक ही ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत स्पर्धाओं में दो मेडल नहीं जीत पाया है।

Read Also  उथप्पा और शिवम ने की रनों की बमबारी

 

मनु के पास अभी भी है मौका

मनु अभी 22 साल की हैं, जो उन्हें अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय देता है। वह आगामी ओलंपिक खेलों में अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। मनु ने टोक्यो ओलंपिक में पदार्पण किया, लेकिन पदक नहीं जीत पाईं। हालांकि, उन्होंने पेरिस में शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने दो पदक जीते। अगले ओलंपिक खेलों में मनु से काफी उम्मीदें होंगी। इन प्रतियोगिताओं के बाद, वह दो ओलंपिक पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों की श्रेणी में शामिल हो गई हैं। उनसे पहले पहलवान सुशील कुमार (2008, 2012) और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (2016, 2020) भी यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली छत्तीसगढ़ में

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *