Google Analytics Meta Pixel आधुनिक तकनीकी से खनिजों की खोज की सलाह - Ekhabri.com

आधुनिक तकनीकी से खनिजों की खोज की सलाह

  • राज्य स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल की 24वीं बैठक सम्पन्न

 

रायपुर, 07 अगस्त 2024। छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल की 24वीं बैठक का आयोजन खनिज साधन विभाग के सचिव पी. दयानंद की अध्यक्षता में सिविल लाइन विश्राम भवन के मिनी कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। सचिव पी. दयानंद ने बैठक में कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए खनिज संसाधनों की खोज में आधुनिक तकनीकी का उपयोग करना आवश्यक है।

 

सचिव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खनिज आधारित नए उद्योगों की स्थापना के लिए सतत और व्यवस्थित तरीके से अन्वेषण किया जाना चाहिए। उन्होंने अन्वेषण कार्यों से जुड़े सभी विभागों और संस्थानों से अपने संसाधनों और नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर खनिजों का अन्वेषण करने की सलाह दी।

 

खनिज राजस्व में बढ़ोतरी

 

बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि वर्ष 2023-24 में लगभग 13,000 करोड़ रुपये का खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है, जो राज्य स्थापना वर्ष की तुलना में लगभग 30 गुना अधिक है।

 

नई खोजें और परियोजनाएं

 

सचिव पी. दयानंद ने राज्य में खनिज अन्वेषण एवं खनिज दोहन के क्षेत्र में कार्यरत केंद्र और राज्य सरकार के विभागों एवं संस्थानों द्वारा वर्ष 2023-24 में किए गए भू-वैज्ञानिक कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान चूना पत्थर और लौह अयस्क के नए भंडार खोजे गए।

 

भौमिकी तथा खनिकर्म विभाग के संचालक सुनील कुमार जैन ने बताया कि वर्ष 2023-24 में 1,050 मिलियन टन चूना पत्थर और 179 मिलियन टन लौह अयस्क के भंडार का आकलन किया गया है। खान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा NMET के तहत चूना पत्थर हेतु एक अन्वेषण परियोजना स्वीकृत की गई है।

Read Also  लखनऊ में प्रेमी के लिए सड़क पर भिड़ गई युवतियां, जमकर चलाए लात-घूंसे

 

आगामी परियोजनाएं

 

वर्ष 2024-25 के लिए 12 नई अन्वेषण परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिसमें मैंगनीज, ग्रेफाइट, चूना पत्थर, लौह अयस्क और बाक्साइट की परियोजनाएं शामिल हैं। विभिन्न संस्थानों द्वारा 10 विभिन्न खनिजों की कुल 44 परियोजनाएं अन्वेषण-पूर्वेक्षण कार्य हेतु अनुमोदित की गई हैं।

 

बैठक में केंद्र और राज्य शासन के विभिन्न विभागों और उपक्रमों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के उप महानिदेशक डॉ. सुदीप भट्टाचार्या ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में बोक्साइट, गोल्ड, कॉपर, ग्रेफाइट, डायमंड, लिथियम, REE, PGE, फास्फोराइट और फ्लोराइट खनिजों के सर्वेक्षण कार्य किए गए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *