Google Analytics Meta Pixel आदिवासी समाज की सादगी और संस्कृति से अन्य समाज आकर्षित होते हैं: राजस्व मंत्री वर्मा - Ekhabri.com

आदिवासी समाज की सादगी और संस्कृति से अन्य समाज आकर्षित होते हैं: राजस्व मंत्री वर्मा

  • राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा आदिवासी महोत्सव में हुए शामिल, समाजिक भवन के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया जल्द

रायपुर, 24 अगस्त 2024।  आदिवासी समाज की सरल और सहज जीवनशैली, उनकी वेशभूषा, खान-पान और रहन-सहन की सादगी अन्य समाज के लिए आकर्षण का केंद्र है। यह समाज मेहनती है और जल, जंगल, जमीन का संरक्षक माना जाता है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बलौदाबाजार के नगर भवन में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में यह विचार व्यक्त किए।

मंत्री वर्मा ने कहा कि आदिवासी समाज अब शिक्षा, व्यापार और अन्य क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए राज्य सरकार द्वारा आदिवासियों के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। आदिवासी समाज की तरक्की से देश के विकास को नई दिशा मिलेगी।

IMG 20240824 WA0016

इस अवसर पर आदिवासी समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और समाज के लोगों को फलदार पौधे वितरित किए गए। मंत्री वर्मा ने सर्व आदिवासी समाज द्वारा सामाजिक भवन के लिए ग्राम कुकुरदी में जमीन आवंटन की मांग पर सहमति व्यक्त की और पहले जमीन चिन्हांकित कर जल्द प्रक्रिया के साथ आवंटन करने की बात कही।

कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सनम जांगड़े, नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा, सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के प्रांताध्यक्ष सुभाष परते, और सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र ध्रुव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष ईशान वैष्णव, स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, बंशी लाल नेताम, भागमणि ध्रुव, प्रताप नाथ, राकेश नेताम सहित समाज के अन्य प्रमुख लोग और बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से मिली मंजूरी

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, संशोधित फिल्म...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *