Google Analytics Meta Pixel खुड़मुड़ा हत्याकांड : बच्चे ने बताया हुलिया, पुलिस ने जारी किया आरोपी का स्कैच - Ekhabri.com

खुड़मुड़ा हत्याकांड : बच्चे ने बताया हुलिया, पुलिस ने जारी किया आरोपी का स्कैच

रायपुर। खुड़मुड़ा में चार लोगों की हत्या के चार दिन बाद जांच के लिए गठित टीम ने घटना में घायल दुर्गेश के बताए हुलिए के आधार पर स्कैच तैयार कराया है, जिसे जिले के सभी थाना क्षेत्र में प्रसारित कर क्लू ढूंढने के निर्देश दिए गए हैं। टीम में शामिल अधिकारी के मुताबिक स्कैच देखकर सोनकर परिवार के कुछ सदस्यों ने हुलिया मिलाने के संबंध में पूछताछ की है। इस आधार पर 10 लोगों पर नजर रखी जा रही है। जांच में यह भी पता चला है कि वारदात में शामिल संदिग्ध को सिर्फ बुजुर्ग महिला ही पहचानती थी। खुड़मुड़ा हत्याकांड से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। चार दिन बाद सिर्फ दो संदेहियों को हिरासत में लेने के अलावा पुलिस कुछ नहीं कर पाई है। इधर मामले की सीबीआई जांच की मांग भी तेज होने लगी है।
सांसद विजय बघेल के बाद वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन ने भी सीबीआइ जांच की मांग कर दी है। सोमवार को अमलेश्वर थाना अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में सोनकर परिवार के चार लोगों की हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। चार दिन बाद भी दुर्ग पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो जमीन दलालों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए 14 सदस्यीय टीम गठित की है, लेकिन पुलिस के पास हत्याकांड को लेकर कोई भी क्लू नहीं है। हत्याकांड में घायल 11 वर्षीय दुर्गेश से पूछताछ के आधार पर पुलिस जांच की बात कह रही है। इधर शार्ट पीएम रिपोर्ट में दो की दम घुटने तथा दो मृतकों के सिर पर चोट की वजह से मौत होना बताया गया है। खुड़मुड़ा कांड पर पूरा संदेह अब बिल्डरों व जमीन दलालों पर टिक गया है। नेताओं, रसूखदार बिल्डरों व जमीन दलालों के गठजोड़ के चलते मामले को दबाने की आशंका जताई जा रही है। लिहाजा इसकी जांच लोकल पुलिस से न कराकर सीबीआइ से जांच कराने की मांग उठने लगी है। बुधवार को वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन ने भी सीबीआइ जांच की मांग कर दी है।

Read Also  कलेक्टर ध्रुव ने गोयल राईस मिल का किया निरीक्षण

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

महाकाल की नगरी की बेटी, विश्व ताज की दावेदार

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
  देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...