रायपुर, 28 अगस्त 2024 – छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और वन क्षेत्रों में विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन में पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता दी है। बस्तर के आंतरिक क्षेत्रों में नए कैंपों का विस्तार किया जा रहा है और ‘नियद नेल्लानार’ योजना की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजातियों के हित में कार्य करना है। इस योजना के तहत वन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सामुदायिक सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है।
राज्य की जनता को दी गई गारंटियों का तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार ने विकास की गति को तेज किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मानना है कि सुशासन लोकतंत्र का मूलमंत्र है, और इसके बिना सच्चे लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती।
प्रदेश सरकार ने भूमिहीन किसानों को आर्थिक सहायता देने और अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डधारी परिवारों को मुफ्त खाद्यान्न वितरण का निर्णय लिया है। राज्य में किसानों से धान की खरीदारी में रिकॉर्ड कायम किया गया है, जिससे किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की शुरुआत की है, जिससे प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा है। इसके अलावा, राज्य के लगभग 13 लाख किसानों के बैंक खातों में धान बोनस की राशि अंतरित की गई है।
युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जांच सीबीआई को सौंपी है। राज्य सरकार ने महादेव सट्टा एप केस और बिरनपुर प्रकरण की भी सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री ने 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास प्रदान करने का निर्णय लिया। साथ ही, जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 4500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। राज्य में आयुष्मान भारत और शहीद वीरनारायण सिंह स्वास्थ्य योजना लागू की गई है, जिससे 77 लाख से अधिक परिवारों को लाभ मिल रहा है।
प्रदेश सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों की पारिश्रमिक दर को बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा कर दिया है। युवाओं को रोजगार और अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए नई औद्योगिक नीति 1 नवंबर 2024 से लागू की जाएगी। नवा रायपुर को आईटी और इनोवेशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, और उद्यमी युवाओं को छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना के तहत ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा।
लेखक: छगन लोन्हारे, उप संचालक, जनसंपर्क विभाग। यह उनके विचार है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By User 6 /
October 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने टूर्नामेंट में अपनी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...