Google Analytics Meta Pixel ट्रक और बाइक की भिड़ंत: फ्लाईओवर से गिरने से चार लोगों की माौत - Ekhabri.com

ट्रक और बाइक की भिड़ंत: फ्लाईओवर से गिरने से चार लोगों की माौत

दुर्ग। दुर्ग जिला लगातार दूसरे दिन भी सड़क दुर्घटना से दहल उठा है। देर रात दुर्ग धमधा रोड पर ट्रक और बाइक की भिड़ंत के बाद फ्लाईओवर से गिरने से चार लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई है। 4 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा फ्लाईओवर से नीचे गिरे ट्रक में बुरी तरह से फंसी ट्रक ड्राइवर की बॉडी को बाहर निकाला गया। मृतक तीनों ही युवक तकिया पारा दुर्ग के बताए गए हैं। मोहन नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि घटना देर रात 12:30 बजे की बताई जा रही है। दुर्ग से एक ही बाइक क्रमांक सीजी 04 बीएच 7540 में सवार तीन युवक धमधा की ओर फ्लाईओवर से जा रहे थे और दूसरी ओर धमधा की ओर से दुर्ग की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीएम 2989 से उनकी भिड़ंत हो गई। भिड़त इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार और ट्रक दोनों ही फ्लाई ओवर से नीचे गिर गए। ट्रक करीबन 15 से 20 मीटर तक रेलिंग तोड़ते हुए ओवर ब्रिज के नीचे खड़े पिकअप वाहन के ऊपर जा गिरा।
घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस स्थल पर पहुंच गई। घटना में बाइक सवार तीनों ही युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी पुलिस ने सभी युवकों के शवों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया जबकि नीचे गिरने से ट्रक एवं पिकअप वाहन बुरी तरह से फंस गए थे बड़ी मुश्किल से करीबन 4 घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन एवं गैस कटर की सहायता से वाहनों को अलग किया गया गैस कटर से ट्रक को काट कर के अंदर फंसे चालक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक बालोद सिकोसा निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसाई चंद्राकर का है। मृतक ट्रक चालक महेश वारले पिता गैंदलाल वरले भी सिकोसा बालोतरा ही रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार सड़क दुर्घटना में मरने वाले सभी युवक तकिया पारा दुर्ग के बताए जा रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...