जशपुरनगर, 03 सितंबर 2024: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के परिवारों के उत्थान के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा पहाड़ी कोरवा परिवारों के स्वास्थ्य की विशेष चिंता की जा रही है। इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत खाखरा में पीएम जनमन शिविर का आयोजन किया। शिविर में 21 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए और 46 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में पहाड़ी कोरवा परिवारों के खून, मलेरिया और शुगर की जांच प्राथमिकता से की और आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया।









