Google Analytics Meta Pixel आकाशीय बिजली गिरने से 7 युवकों की मौके पर ही मौत - Ekhabri.com

आकाशीय बिजली गिरने से 7 युवकों की मौके पर ही मौत

बलौदाबाजार ।जिला मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम मोहतरा में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से 7 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके 3 साथी गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा गया है, वही जिला अस्पताल में कोहराम मचा था। तीजा में आई बहनों की विदाई की तैयारियों के बीच विदा होते मानसून ने 7 बहनों से उनके भाई छीन लिए। इन बदनसीब बहनों को आज भाइयों की हमेशा के िलए विदाई की तैयारी करनी पड रही है। खास बात यह है कि आमतौर पर कहा जाता है कि जब बादल गरजे तो पेड़ के नीचे शरण नहीं लेना चाहिए न ही बिजली के सुचालक किसी वस्तु के संपर्क में रहना चाहिए, मगर वे सभी पेड़ के ही नीचे खडे़ थे, वो भी तालाब के किनारे। मोबाइल फोन भी रखे और बताया जा रहा है कि कुछ लोग मोबाइल चला भी रहे थे। मोहतरा के सुरेश साहू, संतोष साहू, पप्पू साहू, पोखराज विश्वकर्मा, थानेश्वर साहू, देवदास एवं रसेडा गांव के विजय साहू तालाब के किनारे कुछ बातचीत में तो कुछ मोबाइल चलाने में मशगूल थे। अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई और वे दौडकर तालाब के किनारे महुआ के पेड के नीचे खडे हो गए, शायद उन्हें पता रहता कि बारिश से बचने की यह कोशिश उन्हें मौत की तरफ ले जा रही है तो वे पेड़ की तरफ नहीं जाते। तालाब के किनारे बैठे सभी दोस्त बारिश से बचने के लिए तालाब के किनारे महुआ पेड के नीेचे खडे हो गए, बारिश और कडकती बिजली के बीच वे फिर से बातचीत और मोबाइल में मशगुल हो गए। तभी अचानक आसमान से आफत बरसी और तेज आवाज के साथ जमीन पर आसमानी कहर ने 7 सांसें छिन ली। पोखराज (38) और संतोष (40) को छोडकर सभी मृतक 18 से 30 साल के अविवाहित युवक थे।

70 से 80 प्रतिशत तक झुलस गए ग्रामीण

बिजली की तीव्रता का अंदाजा मृतकों के पूरी तरह काले पड चुके शव को देखकर लगाया जा सकता है कि संतोष साहू एवं भाजपा नेता व पंच प्रतिनिधि पोखाराम विश्वकर्मा 80 प्रतिशत तक झुलस गये थे जबकि बाकी 5 मृतक भी 60 से 70 प्रतिशत तक झुलस गए थे। वहीं चेतन साहू, बिंदराम साहू और बिसंभर साहू घायल है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना के बाद बड़ी संख्या में गांव वाले जिला चिकित्सालय पहुंचे है। सात लोगों की मौत से गांव में शोक की लहर है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *